Download App from

बिहार में सिपाही बनने के लिए हो जाइए तैयार, 7-28 अगस्त के बीच होगी परीक्षा

पटना | बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने रद्द हुई बिहार कांस्टेबल परीक्षा की नई तारीखें जारी कर दी हैं। इसके लेकर वेबसाइट पर शेड्यूल जारी किया गया है। इसके मुताबिक सिपाही भर्ती परीक्षा अगस्त महीने में 7, 11, 18, 25 और 28 तारीख को आयोजित की जाएगी। खास बात यह कि परीक्षा एक ही पाली मेें 12 से 2 बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर 2.30 घंटे पहले पहुंचना होगा। एडमिट कार्ड परीक्षा से एक हफ्ते पहले जारी हो सकते हैं।

21,391 पदों पर होनी है भर्ती
इस भर्ती में 21,391 पदों पर नियुक्ति होगी। इसके लिए करीब 18 लाख युवाओं ने आवेदन किया था। भर्ती प्रक्रिया काफी लंबे समय से चल रही है। 1 अक्टूबर 2023 को सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक हो गया था, जिसके बाद इसे और बाद के बाकी दिनों की परीक्षाएं भी रद्द कर दी गई थीं।

2 घंटे में हल करने होंगे 100 सवाल
परीक्षा में 100 सवाल पूछे जाएंगे। सवाल करने के लिए 2 घंटे का समय निर्धारित है। प्रत्येक सवाल 1 का अंक होगा। लिखित परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट देना होगा। जिसमें दौड़, ऊंची कूद, गोला फेंक आदि चरण शामिल होंगे। पीईटी के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

संजीव मुखिया ने कराया था पेपर लीक
नालंदा के संजीव मुखिया ने सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर लीक कराया था। आर्थिक अपराध शाखा (ईओयू) ने बताया कि पेपर परीक्षा से चार दिन पहले ही लीक हो गया था। जांच में यह भी पता चला कि जो प्रश्न मोतिहारी जाने वाले थे, वो पटना में गाड़ी में लोड होकर 6 घंटे खड़ी थी। इसी दौरान संजीव मुखिया और उसकी गैंग ने पेपर गायब किए।

Picture of हिमांशु शेखर

हिमांशु शेखर

पत्रकारिता ही की है अब तक।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x