Download App from

बिहार में पहली बार तीन ट्रांसजेंडर बने दारोगा, सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा परिणाम जारी

पटना | बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने मंगलवार को पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया। जारी परिणाम के अनुसार, बिहार पुलिस में पहली बार तीन ट्रांसजेंडर दारोगा बने हैं। परीक्षा में कुल 1275 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। इनमें 822 पुरुष, 450 महिला और 3 ट्रांसजेंडर हैं। वेकैंसी में ट्रांसजेंडर के लिए 5 पद आरक्षित थे।

फाइल फोटो

1275 पद के लिए 5.36 लाख अभ्यर्थियों ने दी थी परीक्षा
सब इंस्पेक्टर के लिए 17 दिसंबर 2023 को आयोजित प्रारंभिक परीक्षा में 1275 पदों के लिए कुल 5 लाख 36 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनमें से करीब 25 हजार अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया था। मुख्य परीक्षा में 24 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिसमें से 7623 अभ्यर्थी फिजिकल के लिए सफल हुए। फिजिकल जांच जून में हुई। इसके बाद 10 से 19 जून के बीच डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में 6788 अभ्यर्थी ही उपस्थित हुए। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद 3727 का चयन किया गया। अब 1275 अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से सफल घोषित किया गया है।

समझिए, ट्रांसजेंडर पहली बार दारोगा क्यों बन रहे
हाईकोर्ट के फैसले के आधार पर बिहार सरकार ने BPSSC को ट्रांसजेंडर की बहाली करने को कहा था। इस संबंध में गृह विभाग ने पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजय करोल और जस्टिस एस कुमार की पीठ के समक्ष हलफनामा भी दिया था। इसमें कहा था कि सरकार प्रत्येक जिले में ट्रांसजेंडर से 1 सब इंस्पेक्टर और 4 कांस्टेबल तैनात करेगी।

प्रदेश में यह है ट्रांसजेंडरों का गणित
2011 की जनणगना के अनुसार, प्रदेश की कुल आबादी 10.41 करोड़ है। इतनी बड़ी आबादी में ट्रांसजेंडरों की संख्या भी 40 हजार 827 है। मतलब प्रति एक लाख की आबादी पर 39 ट्रांसजेंडर हैं।

  • इन पदों के लिए आरक्षण की व्यवस्था
    कुल पद :- 1275
    अनारक्षित – 441
    ईड्ब्ल्यूएस – 111
    ईबीसी – 238
    ओबीसी – 107
    बीसी महिला – 82
    एससी – 275
    एसटी – 16
    ट्रांसजेंडर – 05
    वेतनमान – पे लेवल-6 के तहत
  • जानिए, कब क्या हुआ
    आवेदन :- 5 अक्टूबर 2023
    आवेदन की अंतिम तिथि :- 5 नवंबर 2023
    प्रारंभिक परीक्षा :- 17 दिसंबर 2023
    मुख्य परीक्षा :- 25 फरवरी 2024
    फिजिकल जांच परीक्षा :- जून 2024
    डॉक्यमेंट वेरिफिकेशन :- 10 से 19 जून 2024
    अंतिम परीक्षा परिणाम :- 9 जुलाई 2024
Picture of हिमांशु शेखर

हिमांशु शेखर

17 वर्षों से पत्रकारिता का सफर जारी। प्रिंट मीडिया में दैनिक भास्कर (लुधियाना), अमर उजाला (जम्मू-कश्मीर), राजस्थान पत्रिका (जयपुर), दैनिक जागरण (पानीपत-हिसार) और दैनिक भास्कर (पटना) में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्य करने के बाद पिछले एक साल से newsvistabih.com के साथ डिजिटल पत्रकारिता।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x