सीतामढ़ी | सीतामढ़ी के सोनबरसा के मढ़िया धाम मंदिर से जलाभिषेक कर 25 श्रद्धालु ट्रैक्टर से नेपाल लौट रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर नेपाल के मलंगवा से सटे गम्हरिया स्थित बागमती नदी के नहर में पलट गया। हादसे में 54 वर्षीया महिला श्रद्धालु की मौत हो गई जबकि चार गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को नहर से निकालकर अस्पताल भेजा गया है जहां सभी का इलाज चल रहा है।
स्थानीय निवासी किशन साह ने बताया कि घटना में जख्मी चक्रघट्टा गांव पालिका पांच पडरिया निवासी करीब 54 वर्षीय महिला कांवरिया पतही देवी की बीरगंज स्थित अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। वहीं इसी गांव पालिका की शांति देवी (26) , 9 वर्षीय पुत्री सुष्मिता, गीता देवी (40) और इनकी 11 वर्षीय बेटी अंशु कुमारी जख्मी हैं। स्थानीय लोगों ने जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर को नहर से बाहर निकाला।
