नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत अचानक मंगलवार को बिगड़ गयी। जिसके बाद उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। विदित हो कि एक सप्ताह पहले भी उनकी तबीयत खराब हुई थी। उस समय भी उन्हें अपोलो में ही भर्ती कराया गया था। एक दिन इलाज चलने के बाद वो अगले दिन घर लौट आए थे। डेढ़ महीने में तीसरी बार उनकी तबीयत बिगड़ी है।अपोलो अस्पताल के न्यूरोलॉजी विभाग में उनका इलाज चल रहा है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और भारत के पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हुए अपोलो ने कहा कि उनकी हालत स्थिर है। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।
