बेगूसराय | क्रांति दिवस के अवसर पर शुक्रवार को संयुक्त ट्रेड यूनियन ने मार्च निकाला। यूनियन ने कैंटीन चौक पर मजदूर विरोधी बजट को फूंक विरोध करते हुए 4 श्रम कोड वापस लेने, निजीकरण रोकने, 3 नए दमनकारी कानून रद्द करने, देश को ठेका प्रथा से मुक्त करने और संविधान-लोकतंत्र पर हमले के खिलाफ आवाज बुलंद किया।
एटक जिला महासचिव प्रह्लाद सिंह, सीटू राज्य सचिव अंजनी सिंह और ऐक्टू जिला प्रभारी चन्द्रदेव वर्मा, बीटीएमयू के ललन लालित्य, आंगनबाड़ी जिलाध्यक्ष नीलम झा, बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ ऐक्टू की जिला सचिव किरण देवी किसान नेता अरविंद सिंह ने भारत छोडो आंदोलन के अमर शहीदों को याद करते हुए सरकार के कारपोरेट पक्षीय मजदूर विरोधी नीतियों पर जमकर हमला बोला। कार्यक्रम में राजेश श्रीवास्तव, युवा नेता शंभू देवा, नवीन सिंह, वीणा रानी, ललित यादव, शंकर साह, मुसहरू पासवान, सरोजनी देवी समेत स्कीम वर्कर्स और श्रम संगठनों से जुड़े नेता और कार्यकर्ता शामिल थे।
