Download App from

बेगूसराय : बलिया में दुकान के ऊपर झंडा टांगने के दौरान करंट की चपेट में आया युवक, मौत

बलिया बाजार में तिरंगा झंडा लगाने के दौरान एक युवक करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। युवक की पहचान मोहम्मद सैफी (20) के रूप में हुई है।

बेगूसराय (बलिया) | बलिया बाजार में शीतला स्थान के निकट तिरंगा झंडा लगाने के दौरान एक युवक करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृत युवक की पहचान छोटी बलिया के मोहम्मद सैफी (20) के रूप में हुई है।
मोहम्मद कलीम ने बताया कि दुकानदार राजीव रस्तोगी अपनी दुकान के ऊपर सैफी से तिरंगा लगवा रहे थे। इसी दौरान सैफी 11 हजार वोल्ट वाले तार के संपर्क में आ गया। करंट का झटका लगने से वह नीचे गिर गया, जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। मामले को लेकर दोनों पक्ष में समझौता हो गया है।

Picture of शेखर

शेखर

पत्रकारिता ही की है अब तक।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x