बेगूसराय | जिला भाजपा कार्यालय में गुरुवार को वर्ष 2024 के लिए सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा ने की। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलन एवं वंदे मातरम गायन से हुआ। ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी मुख्यालय में सदस्यता अभियान की शुरुआत की। पीएम मोदी 2024 सदस्यता अभियान के बीजेपी के पहले सदस्य बने। बेगूसराय में सदस्यता अभियान 2024 का शुभारंभ करते हुए प्रदेश महामंत्री ललन मंडल ने कहा कि बीजेपी एकमात्र दल है जो अपनी पार्टी के संविधान के अनुसार विस्तार कर रही है। उन्होंने कहा कि बिहार पूरे देश में सदस्य्ता अभियान में नंबर 1 रहेगा। भाजपा नेत्री लाजवंती झा ने कहा कि सदस्यता अभियान पार्टी के लिए रीढ़ की तरह है। हमें इस अभियान से अधिक से अधिक लोगो को पार्टी से जोड़ना है।
मिस्ड कॉल देकर भी भाजपा से जुड़ें : राजीव वर्मा
जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा ने कहा कि इस सदस्यता महाअभियान की शुरुआत राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सदस्य बनाकर किया। हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि हम दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल, भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बन रहे हैं। उन्होंने सदस्यता अभियान में 8800002024 पर मिस्ड कॉल देकर भाजपा से जुड़ने की लोगों से अपील की। उन्होंने लोगों को यह भी बताया कि आप मिस्ड कॉल, क्यूआर कोड एवं भाजपा की वेबसाइट से भी जुड़कर भाजपा की सदस्यता ले सकते हैं।
राष्ट्र सर्वोपरि के भाव से काम करती है भाजपा : सर्वेश कुमार
विधान पार्षद सर्वेश कुमार ने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जो कैडर आधारित है और भारत की माटी से जुड़कर, महापुरुषों की विरासत को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्र सर्वोपरि के भाव के साथ कार्य करती है।
दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है भाजपा : रजनीश
पूर्व विधानपार्षद रजनीश कुमार ने कहा कि हमारी पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी तो है ही साथ ही राजनीतिक दलों में अनूठी पार्टी भी है। कोई राजनीतिक दल लोकतांत्रिक तरीके से हर 6 साल में सदस्यता अभियान नहीं करता। भाजपा अकेली ऐसी पार्टी है, जिस पर हमें गर्व है।
कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में जिला प्रभारी शशिभूषण कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह, संजय सिंह, पूर्व विधायक श्रीकृष्ण सिंह, जिला परिषद के चेयरमैन सुरेंद्र पासवान, अमरेंद्र कुमार अमर, किसान मोर्चा के नवीन सिंह, जिला उपाध्यक्ष कृष्णमोहन पप्पू, मृत्युंजय वीरेश, जिला मंत्री अमित देव, बबलेश पार्थसारथी, सरोजनी भारती, जिला प्रवक्ता शुभम कुमार, संजना जायसवाल, शिल्पी कुमारी आिद मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन पूर्व जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने किया।
