Download App from

उत्क्रमित मध्य विद्यालय रचियाही में अवकाश प्राप्त रसोईया को दी गयी विदाई

बेगूसराय। उत्क्रमित मध्य विद्यालय रचियाही में बुधवार को विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित कर अवकाश प्राप्त रसोईया पानो देवी को समारोहपूर्वक विदाई दी गयी। इस मौके पर विद्यालय परिवार के शिक्षक- शिक्षिकाओं ने पानो देवी का फूल-माला पहनाकर अभिनन्दन किया और उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की। साथ ही सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं ने अवकाश प्राप्त रसोईया को उपहार भी भेंट किये। इस विदाई समारोह में विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय कुमार पोद्दार ने पानो देवी के व्यक्तित्व व कृतित्व की चर्चा की। उन्होंने कहा कि पानो देवी हमेशा अपने कर्तव्य के प्रति सजग रहीं हैं और हमेशा विद्यालय के बच्चों को एक मां की तरह स्नेह दिया और उन्हें भोजन परोसा। बच्चे भी उन्हें दादी-दादी ही कहा करते थे। विद्यालय परिवार इनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना करता है। विदाई समारोह का संयोजन वरीय शिक्षक अवधेश कुमार ने किया जबकि मंच संचालन शिक्षक अर्जुन कुमार राय ने किया। विदाई समारोह के उपरांत विद्यालय के छात्र-छात्राओं और शिक्षक- शिक्षिकाओं ने रसोइया पानो देवी देवी को धूमधाम से उनके घर तक छोड़ा। वहीं विद्यालय परिवार का ये स्नेह पाकर पानो देवी भाव-विह्वल हो उठीं और उनकी आंखें नम हो गयी।

Picture of शेखर

शेखर

पत्रकारिता ही की है अब तक।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x