Download App from

बिहार विधानसभा में अगली सरकार जनसुराज की बनेगी: प्रो संजय गौतम

बेगूसराय। जन सुराज अभियान की ओर से वीरपुर प्रखंड के नौला पंचायत के मुसहरी सामुदायिक भवन में जनसुराज का जनसंवाद कार्यक्रम आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता वार्ड सदस्य प्रतिनिधि अरुण मोची ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनसुराज के प्रांतीय नेता प्रो संजय गौतम ने कहा कि बिहार के विकास का अगला विकल्प मात्र जनसुराज ही है। जनता के विश्वास को राजनैतिक की नई व्यवस्था में कायम करेगा। 2025 का बिहार विधान सभा का चुनाव जनसुराज 243 पर अकेली लड़ेगी और पूर्ण बहुमत की बिहार में जनसुराज की सरकार बनेगी। जिसकी जितनी आबादी होगी उसकी उतनी राजनैतिक भागीदारी होगी। बिहार को सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक सुधारों के लिए जनता के बीच जागरूकता और सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर जनसुराज अभियान के जिला संयोजक रामनंदन पासवान ने कहा कि बिहार के अंदर जातिवाद, धर्मवाद, क्षेत्रवाद सोच को जनसुराज समाप्त करेगा। शिक्षा, स्वरोजगार, कृषि, वृद्धा पेंशन, उद्योग ये विकास के प्रमुख मुद्दे होंगे।  जन सुराज को संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाना और सामूहिक प्रयासों को बढ़ावा देना है। जनसुराज के जिला के मुख्य प्रवक्ता अजय कुमार ने मुख्य बातें रखी कि जनसुराज का संविधान आम राय के साथ बनाया जा रहा है। जनसुराज ने कहा अभियान का उद्देश्य लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ एक समृद्ध बिहार का निर्माण करना है, जहां हर व्यक्ति की आवाज़ सुनी जाए और विकास की प्रक्रिया में सबकी समान भागीदारी हो। उन्होंने कहा कि बिहार बदलाव की ओर बढ चुका है। सभी को एक होने की जरूरत है। अरुण मोची ने कहा कि भष्टाचार के कारण दलित समाज के लोगों को योजना का लाभ नहीं मिल पाता है। कार्यक्रम में सैकड़ों महिला पुरुष उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन मीना देवी ने किया।

Picture of हिमांशु शेखर

हिमांशु शेखर

पत्रकारिता ही की है अब तक।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x