Download App from

नीतीश की करीबी पूर्व MLC मनोरमा देवी की नक्सलियों से साठगांठ, NIA ने घर पर छापेमारी की

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करीबी पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी के गया स्थित घर पर NIA ने गुरुवार की सुबह छापेमारी की। कार्रवाई सुबह करीब 4:30 बजे शुरू की गई।

गया | मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की करीबी पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी के गया स्थित घर पर NIA ने छापेमारी की। कार्रवाई सुबह करीब 4:30 बजे शुरू की गई। सूत्रों के अनुसार, एमएलसी मनोरमा देवी के नक्सलियों से साठगांठ की पुख्ता जानकारी होने पर NIA ने यह कार्रवाई की है।

इस संबंध में गया के एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि NIA ने उनसे सहयोग मांग था। छापेमारी के दौरान स्थानीय पुलिस ने मनोरमा देवी के घर को घेर रखा था। छापेमारी से जुड़ी ज्यादा जानकारी देने से इंकार करते हुए बताया कि अभी घर में मौजूद सदस्यों से पूछताछ चल रही है।

नक्सली केस में पकड़े गए लड़कों के पास मनोरमा देवी के नाम सिम मिला
सूत्रों के अनुसार, बीते दिनों टिकरी पुलिस अनुमंडल क्षेत्र में एनआइए ने छापेमारी की थी। इस दौरान दो युवकों से पूछताछ हुई थी। दोनों युवकों ने जदयू नेत्री मनोरमा देवी के नाम का खुलासा किया। जांच में उन लड़कों का नक्सली कनेक्शन उजागर हुआ था। एनआइए ने दोनों युवकों से विशेष रूप से पूछताछ के लिए दिल्ली बुलाया। इस दौरान एनआइए को मोबाइल बरामद हुआ था। सूत्रों का कहना है कि एनआइए ने जो मोबाइल बरामद किया था उसमें लगा सिम मनोरमा देवी के नाम से लिया गया था। बता दें कि पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी का बड़ा बेटा रॉकी यादव देश के चर्चित रोड रेज आदित्य सचदेवा हत्याकांड का मुख्य आरोपी रहा है।

पति पर चला था नक्सलियों को हथियार और गोली सप्लाई करने का केस
पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी के पति का नाम बिंदी यादव उर्फ बिंदेश्वरी यादव था। बिंदी यादव के जिंदा रहते उस पर नक्सलियों को हथियार और गोलियों की सप्लाई का केस चला था। इसी केस में उसकी गिरफ्तारी भी हुई थी। उसकी गाड़ी से भारी तादाद में कारतूस मिले थे। यहां तक कि बिंदी यादव के खिलाफ देशद्रोह का केस भी दर्ज किया गया था।

Picture of हिमांशु शेखर

हिमांशु शेखर

17 वर्षों से पत्रकारिता का सफर जारी। प्रिंट मीडिया में दैनिक भास्कर (लुधियाना), अमर उजाला (जम्मू-कश्मीर), राजस्थान पत्रिका (जयपुर), दैनिक जागरण (पानीपत-हिसार) और दैनिक भास्कर (पटना) में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्य करने के बाद पिछले एक साल से newsvistabih.com के साथ डिजिटल पत्रकारिता।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x