Download App from

फुटबॉल U-17 : बेगूसराय एकलव्य ने जीती ट्राॅफी, किशनगंज को 2-0 से हराया

राज्य स्तरीय विद्यालय फुटबॉल बालक (अंडर -17) खेल प्रतियोगिता की ट्राॅफी बेगूसराय एकलव्य ने जीती। टीम ने किशनगंज को 2-0 से हराया।

बेगूसराय | बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं खेल विभाग बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन बेगूसराय के संयुक्त तत्वावधान में राज्य स्तरीय विद्यालय फुटबॉल बालक (अंडर -17) खेल प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। जी.डी. कॉलेज बेगूसराय के मैदान में खेले गए फाइनल मुकाबले को एकलव्य की टीम ने जीतकर ट्रॉफी अपने नाम की। टीम ने किशनगंज को 2-0 से हराया। एकलव्य केंद्र बेगूसराय की ओर से जर्सी नंबर 6 मोहम्मद शनवर हक खान एवं जर्सी नंबर 10 अनिल कुमार ने गोल दागे। मधेपुरा की टीम को तीसरा स्थान मिला। फुटबॉल का यह महाकुंभ 27 सितंबर से 5 अक्टूबर तक चला। मेजबानी बेगूसराय ने की। प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश की टीमों ने लिया हिस्सा। बेगूसराय की मेजबानी को पूरे बिहार की टीमों ने सराहा। विजेता और उपविजेता टीम के साथ-साथ तीसरे स्थान पर रही टीम को भी ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया।

खेल और खिलाड़ियों के साथ सरकार हमेशा खड़ी रही है
पुरस्कार वितरण समारोह में शारीरिक शिक्षा बेगूसराय के उपाधीक्षक ऐश्वर्य कश्यप ने प्रतियोगिता की मेजबानी बेगूसराय को देने पर बिहार सरकार को धन्यवाद किया। विजेता और उपविजेता टीम को बधाई दी। खिलाड़ियों को देश के लिए मेडल जीतने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि बिहार सरकार खेल और खिलाड़ियों के साथ हमेशा खड़ी है और रहेगी। उन्होंने कहा कि विषम परिस्थिति एवं विपरीत मौसम के बावजूद शारीरिक शिक्षकों के कठिन मेहनत तथा जिला प्रशासन बेगूसराय के सहयोग से इसे सफल बनाया गया। शारीरिक शिक्षा एवं फुटबॉल खेल के संयोजक चिरंजीवी ठाकुर ने अहम भूमिका निभाई। डॉ. सुरेश राय ने कहा कि भारत युवाओं का देश है और भारत का युवा संपूर्ण विश्व में जीत का तिरंगा लहरा रहा है। पूरे बिहार की टीम का उन्होंने दिनकर जी की धरती पर स्वागत किया।

इन लोगों ने प्रतियोगिता में सराहनीय योगदान दिया
बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना की ओर से प्रतिनियुक्त तकनीकी पदाधिकारी शशि कुमार के नेतृत्व में रोशन कुमार, अमन कुमार, मोहन कुमार, राहुल कुमार, मनीष कुमार, चंद्रिका, अनुराग कुमार, किशन कुमार, अभिमन्यु कुमार, अरविंद कुमार सिंह तथा चयनकर्ता के रूप में शत्रुघ्न सिंह एवं रजनीश पांडे तथा जिला खेल संयोजक विश्वजीत कुमार, शारीरिक शिक्षक अरविंद कुमार,दीपक कुमार दीप, शुभम कुमार आदि ने प्रतियोगिता के आयोजन में बेहतरीन भूमिका अदा की। समापन समारोह का मंच संचालन शिक्षक गौरव कुमार पाठक ने किया।

Picture of हिमांशु शेखर

हिमांशु शेखर

पत्रकारिता ही की है अब तक।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x