Download App from

मिस कॉल की पार्टी नहीं है सीपीआई : अनिल अंजान

बेगूसराय। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी सांख पंचायत शाखा के पार्टी सदस्यों का नवीकरण कामरेड सुनील शाह के आवासीय परिसर में कामरेड संतोष पासवान की अध्यक्षता में समारोह आयोजित कर किया गया। इस अवसर पर नवीकृत पार्टी सदस्यों के बीच पार्टी कार्ड वितरण भी किया गया।

बेगूसराय। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी सांख पंचायत शाखा के पार्टी सदस्यों का नवीकरण कामरेड सुनील शाह के आवासीय परिसर में कामरेड संतोष पासवान की अध्यक्षता में समारोह आयोजित कर किया गया। इस अवसर पर नवीकृत पार्टी सदस्यों के बीच पार्टी कार्ड वितरण भी किया गया।

पार्टी सदस्यों को शपथ दिलाई

राज्य परिषद सदस्य सह अंचल प्रभारी अनिल कुमार अंजान द्वारा पार्टी सदस्यों को अपना जीवन कम्युनिज्म के आदर्शों के अनुकूल बनाने, नि:स्वार्थ भाव से मजदूर वर्ग, मेहनतकश जनता एवं देश की सेवा करने, उसके लिए संघर्ष करने और पार्टी तथा जनता के हितों को हमेशा अपने व्यक्तिगत हितों से ऊपर रखने का शपथ भी दिलाई।

नेता नहीं नीति आधारित पार्टी है भाकपा

कामरेड अंजान ने कहा कि बाकी पार्टी और कम्युनिस्ट पार्टी में बुनियादी फर्क है। भाकपा का अपना संविधान है। यह नेता नहीं नीति आधारित पार्टी है। यहां सबसे बड़े नेता को भी किसी पंचायत शाखा के सचिव चुनने का भी अधिकार नहीं है। यह अधिकार वहां के पार्टी सदस्यों का है। जनवादी केंद्रीयताबाद के सिद्धांत पर हम पूरी पार्टी को चलाते हैं। यह मिस कॉल की पार्टी नहीं है। यहां पार्टी सदस्य बने रहने के लिए आमदनी का एक प्रतिशत हिस्सा लेवी के रूप में प्रतिवर्ष देना पड़ता है। इसी राशि से हम  पार्टी को चलाते हैं। हम किसी बड़े धन्ना सेठ के यहां हाथ फैलाने नहीं जाते हैं । हमारा चरित्र वेदाग हैं। इलेक्टरल बॉन्ड जैसा घोटाला करने वालों की यहां कोई जगह नहीं है। शहादत व संघर्ष में विश्वास रखने वाले लोगों को ही हम पार्टी सदस्य बनाते हैं। समारोह में पार्टी के नेता कामरेड जवाहर कुमार शर्मा, विनोद कुमार, रामचरित्र शाह, रामविलास शाह, कोमल कुमारी, लूखो देवी, सिकंदर पंडित, संतोष शाह, दिनेश कुमार, राकेश कुमार एवं कृष्ण देव साह भी मौजूद थे।

 

Picture of हिमांशु शेखर

हिमांशु शेखर

पत्रकारिता ही की है अब तक।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x