Download App from

New Governor : आरिफ मोहम्मद खान होंगे बिहार के नए राज्यपाल, आर्लेकर केरल भेजे गए

केंद्र ने 5 राज्यों के राज्यपाल बदल दिए। पूर्व गृह सचिव अजय भल्ला मणिपुर, वीके सिंह मिजोरम गवर्नर बने। वहीं आरिफ मोहम्मद केरल से बिहार भेजे गए हैं।
  • केंद्र ने 5 राज्यों के राज्यपाल बदले, जनरल वीके सिंह बने मिजोरम के गवर्नर

नई दिल्ली/एजेंसी | केंद्र सरकार ने मंगलवार शाम को 3 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्ति किए, जबकि दो राज्यों में राज्यपालों की अदला-बदली की। केंद्र ने जहां केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का गवर्नर बनाया है वहीं बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्नाथ आर्लेकर को केरल का राज्यपाल बनाया है। आरिफ मोहम्मद खान को 6 सितंबर 2019 को केरल का राज्यपाल बनाया गया था।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। जनरल वीके सिंह को मिजोरम का गवर्नर बनाया गया है। वहीं दूसरी ओर ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास के इस्तीफे के कारण डॉ. हरि बाबू कंभमपति को वहां का गवर्नर बनाया गया है। राष्ट्रपति मुर्मू ने रघुबर दास का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। माना जा रहा है कि रघुबर दास सक्रिय राजनीति में लौटेंगे। रघुवर दास ने 18 अक्टूबर 2023 को ओडिशा के राज्यपाल का कार्यभार संभाला था।

अगस्त में पूरा हुआ था अजय कुमार भल्ला का कार्यकाल
अजय कुमार भल्ला असम-मेघालय कैडर के 1984 बैच के आइएएस अधिकारी हैं। मोदी सरकार ने 2019 में केंद्रीय गृह सचिव नियुक्त किया था। नवंबर 2020 में उन्हें सेवानिवृत्त होना था, लेकिन सरकार की ओर से उनको लगातार चार बार सेवा विस्तार मिला। 22 अगस्त 2024 को ही उनका कार्यकाल पूरा हुआ।

भाजपा ने 2024 लोस चुनाव में वीके सिंह को नहीं दिया था टिकट
जनरल वीके सिंह गाजियाबाद से सांसद रह चुके हैं। बीजेपी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें गाजियाबाद सीट से मैदान में उतारा था। चुनाव जीतने के बाद वे विदेश राज्य मंत्री बने थे। 2024 के चुनाव में इन्हें मैदान में नहीं उतारा गया। अब उन्हें मिजोरम का राज्यपाल बनाया गया है।

Picture of हिमांशु शेखर

हिमांशु शेखर

पत्रकारिता ही की है अब तक।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x