Download App from

66वें प्रांतीय अधिवेशन का एबीवीपी ने किया पोस्टर विमोचन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रत्येक वर्ष शैक्षणिक एवं राष्ट्रीय विषय पर विमर्श हेतु अधिवेशन आयोजित करती है
  • शैक्षणिक एवं राष्ट्रीय विषय पर विमर्श हेतु पूर्णिया में एकत्रित होंगे उत्तर बिहार के 1100 छात्र प्रतिनिधि : एबीवीपी

बेगूसराय l अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उत्तर बिहार प्रांत के 66 वें प्रांतीय अधिवेशन हेतु शुक्रवार को जीडी कॉलेज परिसर में पोस्टर विमोचन किया गया l विमोचन करते हुए प्रदेश कार्यकारी परिषद के विशेष आमंत्रित सदस्य अजीत चौधरी ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रत्येक वर्ष शैक्षणिक एवं राष्ट्रीय विषय पर विमर्श हेतु अधिवेशन आयोजित करती है जहां जिले के प्रत्येक इकाई से चुनिंदा कार्यकर्ता भाग लेते हैं एवं वर्ष भर के गतिविधियों पर विचार विमर्श करते हैं l नवनिर्वाचित प्रदेश मंत्री पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि बेगूसराय जिले से 70 की संख्या में छात्र प्रतिनिधि भाग लेने पूर्णिया जाएंगे l उत्तर बिहार के विश्वविद्यालय की स्थिति एवं युवा संबंधित विषय पर विचार विमर्श हेतु कार्यकर्ताओं का संगम आयोजित हो रहा है l इसमें रचनात्मक एवं संरचनात्मक गतिविधियों पर विमर्श होगा l प्रांत शोध आयाम प्रमुख मिलन कुमार एवं नगर अध्यक्ष प्रकाश कुमार ने कहा कि विद्यार्थी परिषद एक मात्र ऐसा संगठन है जिसमें शिक्षक और छात्र दोनों मिलकर कार्य करते हैं तथा शैक्षणिक परिवार के संकल्पना को साकार करते हैं l

अधिवेशन में सांगठनिक कौशल सीखने का मिलेगा अवसर

जिला सहसंयोजक कमल कश्यप एवं जीडी कॉलेज इकाई अध्यक्ष प्रहलाद कुमार ने कहा कि इस वर्ष बेगूसराय जिले से सदस्यता अभियान 12 जनवरी, 9 जुलाई 14 अप्रैल सहित विभिन्न कार्यक्रम भव्य स्वरूप में आयोजित किए गए हैं l जिले के कई इकाइयों के कार्यकर्ता अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराकर अधिवेशन को यादगार बनाएंगे l नगर सह मंत्री अमन कुमार एवं कोऑपरेटिव कॉलेज इकाई अध्यक्ष छोटू कुमार ने कहा कि प्रांत का अधिवेशन चुनिंदा कार्यकर्ताओं के लिए सांगठनिक कौशल सीखने का एक अवसर होता है जिसके माध्यम से हम विद्यार्थी परिषद के वैचारिक अधिष्ठान से परिचित होते हैं l मौके पर सोशल मीडिया प्रमुख मनीष कुमार, छात्र नेता कृष्ण कुमार, उज्जवल, आशीष, नीतीश, राहुल, सचिन ,नितिन ,सिद्धार्थ, मंगल माधव, मंजेश, राहुल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे l

Picture of हिमांशु शेखर

हिमांशु शेखर

पत्रकारिता ही की है अब तक।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x