Download App from

नीरज चोपड़ा ने Tennis Player हिमानी मोर से शादी रचाई

जेवलिन थ्रो के स्टार खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने टेनिस खिलाड़ी हिमानी मोर से शादी रचाई। नीरज ने इसकी जानकारी रविवार की रात 9:36 बजे सोशल मीडिया अकाउंट पर दी।
  • 16 जनवरी को शिमला में बेहद गोपनीय तरीके से हुई शादी
  • नीरज चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर शादी की फोटो पोस्ट कर चौंकाया
  • रविवार की रात 9:36 बजे सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटो पोस्ट की

पानीपत | टोक्यो ओलिंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा (27) शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने टेिनस खिलाड़ी हिमानी मोर (25) से शादी रचाई है। नीरज ने इसकी जानकारी रविवार रात 9:36 बजे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें शेयर करते हुए दी। उन्होंंने अपने पोस्ट में लिखा, “जीवन के नए अध्याय की शुरुआत अपने परिवार के साथ। हर उस आशीर्वाद के लिए आभारी हूं जो हमें इस पल में एक साथ लाया। प्यार से बंधे, हमेशा खुश रहेंगे।” बताया जा रहा है कि शादी 16 जनवरी को शिमला में बेहद ही गोपनीय तरीके से हुई। नीरज के चाचा भीम ने बताया कि नीरज और हिमानी हनीमून के लिए अमेरिका जा चुके हैं। भारत लौटने के बाद ही रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा।

बताते चलें कि नीरज चोपड़ा जहां पानीपत (हरियाणा) के खंडरा गांव के रहने वाले हैं वहीं हिमानी मोर सोनपीत गांव लड़सौली की रहने वाली हैं। हिमानी वर्तमान में न्यू हैम्पशायर, यूएसए में फ्रैंकलिन पियर्स विश्वविद्यालय में खेल प्रबंधन में डिग्री प्राप्त कर रही हैं।

जानिए, हिमानी की पढ़ाई-लिखाई और अभी क्या कर रही हैं
हिमानी ने सोनीपत के लिटिल एंजेल्स पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की। यह वही स्कूल है जहां से भारत के नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी सुमित नगाल पढ़ाई कर चुके हैं। हिमानी ने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है। वह दिल्ली मिरांडा हाउस की छात्रा रही हैं। यहां से उन्होंने पॉलिटिकल साइंस विज्ञान एंड फिजिकल एजुकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है। वही वर्तमान में अमेरिका की फ्रैंकलिन पियर्स यूनिवर्सिटी से स्पोर्ट्स मैनेजमेंट (मेजर) की पढ़ाई कर रही हैं। इसके अलावा हिमानी फ्रेंकलिन पियर्स यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट कोच भी रही हैं।


हिमानी के पिता भी टीम इंडिया के कप्तान थे
हिमानी मोर का परिवार खिलाड़ियों से भरा है। हिमानी के पिता चांदराम मोर कबड्डी के खिलाड़ी रह चुके हैं। वे भारतीय टीम के कैप्टन भी रहे हैं। इसके अलावा हिमानी के छोटे भाई हिमांशु मोर भी टेनिस के खिलाड़ी हैं और वायुसेना में अधिकारी के पद पर नागपुर में तैनात हैं।

Picture of हिमांशु शेखर

हिमांशु शेखर

पत्रकारिता ही की है अब तक।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x