बेगूसराय | सिमरिया में बीच गंगा नदी पर बन रहे छह लेन केबल पुल पर अगले महीने से वाहनों का परिचालन शुरू हो जाएगा। 10 फरवरी तक काम को पूरा करने का लक्ष्य है। जानकारी के अनुसार, 15 फरवरी तक पुल के दोनों तरफ बेगूसराय के सिमरिया और मोकामा के औंटा की ओर से एप्रोच पथ में से दो लेन वाहनों का आवागमन शुरू होगा। मार्च 2025 तक पुल पूरी तरह से चालू हो जाएगा। पुल पर दोनों ओर 13-13 मीटर चौड़ी तीन लेन की सड़क के साथ-साथ डेढ़ मीटर चौड़ी फुटपाथ भी बनाई जा रही है। पुल निर्माण की लागत करीब 1161 करोड़ रुपए बताई जा रही है। वहीं, गंगा नदी पर दोहरी रेल लाइन पुल निर्माण कार्य जून 2025 तक पूरा होने की संभावना है।
डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने किया निरीक्षण
डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने गुरुवार को इस छह लेन पुल के निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को इस पुल को समय पर जनता के लिए खोलने का निर्देश दिया। इस पुल के उद्घाटन के बाद उत्तर-पूर्व भारत का सड़क संपर्क देश के अन्य हिस्सों से जुड़ जाएगा, जिससे यात्रा में काफी सुविधा होगी। उन्होंने बताया िक यह पुल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्टों में से एक है।
पुल बन जाने से किन्हें फायदा
इस सिक्स ब्रिज के बनने से दरभंगा, समस्तीपुर, सहरसा, मधुबनी, लखीसराय, शेखपुर, जमुई, नवादा, गया, पटना, आरा, बक्सर के बीच की दूरी कम हो जाएगी। पटना से बेगूसराय जाने का समय दो से ढाई घंटे तक का हो जाएगा।
