- बिहार हिंदी बाल साहित्य शोध संस्थान के आठवें वर्षगांठ पर मिला सम्मान
- दरभंगा में आयोजित हुआ कार्यक्रम, जिले के प्रबुद्ध लोगों ने दी बधाई
बेगूसराय | बलिया अनुमंडल के सदानंदपुर निवासी नेत्र चिकित्सक डॉ. अभिषेक कुमार को बिहार हिंदी बाल साहित्य शोध संस्थान, दरभंगा ने ‘शंभु अगेहि बाल साहित्य शिखर सम्मान-2025’ से सम्मानित किया। डॉ. कुमार को यह सम्मान बाल काव्य सृजन के लिए दिया गया। डॉ. अभिषेक की अब तक कुल दो बाल काव्य कृतियां ‘मेरी सौ बाल कविताएं’ और ‘मेरी इक्यावन बाल कविताएं’ प्रकाशित हो चुकी हैं। इनमें कुल 151 बाल कविताएं संग्रहित हैं। बताते चलें कि बिहार हिंदी बाल साहित्य शोध संस्थान ने यह आयोजन अपने आठवें वर्षगांठ के उपलक्ष्य में किया था।
बाल कहानियों पर कार्य कर रहे डॉ. अभिषेक
सम्मान मिलने के बाद डॉ. अभिषेक ने बताया कि वर्तमान में वो बाल कहानियों पर कार्य कर रहे हैं। संभवत: इस वर्ष उनकी पहले बाल कहानी संग्रह आ जाए। डॉ. अभिषेक को यह सम्मान बिहार हिंदी बाल साहित्य शोध संस्थान के निदेशक डॉ. सतीश चंद्र भगत, बाल प्रहरी पत्रिका के संपादक उदय किरौला, साहित्यकार वेद प्रताप अग्निहोत्री, सीएम साइंस कॉलेज, दरभंगा के हिंदी विभागाध्यक्ष दिनेश प्रसाद साह ने प्रदान किया। डॉ. अभिषेक को सम्मान मिलने पर जिले के वरिष्ठ साहित्यकार अशांत भोला, प्रदीप बिहारी, प्रफुल्ल चंद्र मिश्र, नरेंद्र कुमार सिंह, स्वाती गोदर, एस. मनोज, प्रवीण प्रियदर्शी, संजीव फिरोज, रूपम झा आदि ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए डॉ. अभिषेक को शुभकामनाएं दीं।
इन सम्मानों से हो चुके सम्मानित
- प्रान्ति इंडिया साहित्य सम्मान-2025
- कोशी मंच गौरव सम्मान
- डॉ. रामप्रसाद सिंह लोक साहित्य साधना सम्मान
- वैदेही सम्मान
यह खबर भी पढ़ें
प्रान्ति इंडिया साहित्य पुरस्कार से सम्मानित किये गये डॉ. अभिषेक कुमार
