बेगूसराय | राष्ट्रीय संत व स्वच्छता के जनक शिरोमणि बाबा संत गाडगे की 149वीं जयंती 23 फरवरी को मनाई जाएगी। यह बात आर्य रजक ने कही। सेवानिवृत्त रेल अधिकारी आर्य रजक ने समाज के प्रबुद्ध लोगों से चट्टानी एकता बनाए रखने को कहा। उन्होंने कहा कि 2 मार्च को पटना के मिलर हाई स्कूल के मैदान में धोबी इंकलाब महारैली आयोजित की जाएगी। इसकी सफलता के लिए अखिल भारतीय धोबी महासमाज के लोगों को तन-मन से लगना होगा।
अखिल भारतीय धोबी महासमाज के जिला अध्यक्ष अनिल रजक, सूरज रजक, समाजसेवी रेखा देवी, मनोज पंकज, मंटू पासवान आदि ने कहा कि वे संगठन की मजबूती के लिए लगातार काम कर रहे हैं। आगामी 23 फरवरी को बेगूसराय और 2 मार्च को पटना मिलर हाई स्कूल मैदान में हजारों की संख्या में बेगूसराय से कार्यकर्ता भाग लेंगे। उन्होंने विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं से रजक समाज की उचित भागीदारी एवं सामाजिक व आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की बात कही।
