Download App from

कुरुक्षेत्र में बवाल : महायज्ञ में ब्राह्मणों पर गोलीबारी, 3 पंडित घायल

कुरुक्षेत्र में चल रहे 1008 कुंडीय शिव शक्ति महायज्ञ में शनिवार को गोलीबारी हुई। गोली लगने से तीन पंडित घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
  • बाबा हरिओम के अंगरक्षक ने फायरिंग कर दी
  • गुस्साए ब्राह्मणों ने कुरुक्षेत्र-कैथल रोड किया जाम

कुरुक्षेत्र (हरियाण) | कुरुक्षेत्र में चल रहे 1008 कुंडीय शिव शक्ति महायज्ञ में शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे गोली लगने से लखनऊ का एक ब्राह्मण गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसका लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में इलाज चल रहा है जबकि कई अन्य ब्राह्मणों को सिर में गहरी चोटें आईं हैं। घटना के बाद गुस्साए ब्राह्मणों और वेद पाठियों ने कुरुक्षेत्र-कैथल रोड को जाम कर दिया। घटना के बाद से इलाके में तनाव व्याप्त है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

क्यों हुई गोलीबारी : केशव पार्क में चल रहे इस 102वें 1008 कुंडीय शिव शक्ति महायज्ञ में शनिवार को वेद पाठियों ने यज्ञ सम्राट पर घटिया खाना देने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू किया। बताया जा रहा है कि हंगामा बढ़ने पर यज्ञ सम्राट बाबा हरिओम के अंगरक्षक ने गोली चला दी। गोली लगने से लखनऊ निवासी पंडित आशीष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। दो अन्य भी घायल हुए हैं। यज्ञशाला में उज्जैन, बनारस, वृंदावन, लखनऊ, लखीमपुर, दमोह से भी ब्राह्मण यहां आए हैं।

गोलीबारी के बाद वेद पाठियों ने तोड़फोड़ की : पंडित को गोली लगने के बाद पाठियों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी। पंडाल और होर्डिंग-बैनर तोड़ने लगे। डंडे निकाले और हवा में लहराते हुए सड़क पर उतर आए। यहां उन्होंने सड़क पर अवरोधक लगाकर जाम लगा दिया। विरोध कर रहे ब्राह्मण समुदाय के लोग शनि समाज धर्मशाला में एकत्रित हुए और आगे की रणनीति पर चर्चा की।

जांच शुरू, पुलिस को घटना स्थल से चार खोखे मिले : स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए डीएसपी सुनील कुमार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। पुलिस प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है। डीएसपी ने बताया कि लखीमपुर के रहने वाले वेदपाठी प्रिंस शुक्ला भी घायल हुए हैं, जिन्हें पत्थर लगने की बात सामने आई है। पुलिस ने घटना स्थल से तीन से चार राउंड गोलियों के खोल बरामद किए हैं।

हरिओम दास बोले- बहरूपिया होगा, यज्ञ नष्ट करने की साजिश : यज्ञ आयोजक स्वामी हरिओम दास ने कहा- हमारे ऊपर आरोप-प्रत्यारोप जो लगाते हैं, ठीक है, लेकिन यज्ञ को संपूर्ण करें, मेरी ये प्रबल इच्छा है। किसी भी प्रकार से कोई त्रुटि हुई होगी, उसकी जांच कर उचित दंड दिया जाए। इतने लोग हैं, अब हम हर आदमी को नहीं जानते। कौन बहरूपिया किस रूप में आकर फायरिंग करता है, मैं कैसे कहूं। कुछ षडयंत्रकारी यज्ञ को किसी भी तरह नष्ट करना चाहते है।

Picture of हिमांशु शेखर

हिमांशु शेखर

17 वर्षों से पत्रकारिता का सफर जारी। प्रिंट मीडिया में दैनिक भास्कर (लुधियाना), अमर उजाला (जम्मू-कश्मीर), राजस्थान पत्रिका (जयपुर), दैनिक जागरण (पानीपत-हिसार) और दैनिक भास्कर (पटना) में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्य करने के बाद पिछले एक साल से newsvistabih.com के साथ डिजिटल पत्रकारिता।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x