Download App from

Congress : झंडा हमारी विचारधारा का आईना है : अमिता भूषण

बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र के सदर प्रखंड अंतर्गत रजौरा और जिनेदपुर में प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह के नेतृत्व में घरों पर कांग्रेस का झंडा लगाया गया।
  • पूर्व विधायक के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने घर-घर झंडा लगाया
  • सदर प्रखंड के रजौरा और जिनेदपुर पंचायत में चलाया गया अभियान

बेगूसराय | प्रदेश में चुनावी आहट के बीच कांग्रेस पार्टी की सक्रियता और आत्मविश्वास उफान पर है। विभिन्न कार्यक्रमों और संवाद के माध्यम से तैयारी में जुटी कांग्रेस के इस उत्साह को बेगूसराय में भी महसूस किया जा सकता है। इसी कड़ी में प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर कांग्रेस पार्टी हर घर झंडा अभियान चला रही है।

इस अभियान के तहत आज बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र के सदर प्रखंड अंतर्गत रजौरा और जिनेदपुर पंचायत में प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह के नेतृत्व में दर्जनों घरों पर कांग्रेस पार्टी का झंडा लगाया गया। कार्यक्रम में पूर्व नगर विधायक अमिता भूषण भी मौजूद रहीं। बातचीत के दौरान अमिता भूषण ने कहा कि झंडा हमारी विचारधारा का आईना और एक राजनैतिक कार्यकर्ता का वैचारिक हथियार होता है। शीर्ष नेतृत्व का हर घर कांग्रेस का झंडा अभियान सांगठनिक नजरिये से अब तक के श्रेष्ठतम निर्णयों में से एक है। इस अभियान को हम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अभिमान और गौरव के रूप में लिया है। हम हर घर सिर्फ झंडा ही नहीं लगा रहे बल्कि कांग्रेस के समदर्शों विचार को हर घर स्थापित कर रहे हैं।

इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह, किसान कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री कांत राय, सेवादल के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामानंद सिंह, नीरज कुमार तांती, मुकेश तांती, डॉ. अजीत कुमार, कुमार रत्नेश टुल्लू सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Picture of शेखर

शेखर

पत्रकारिता ही की है अब तक।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x