Download App from

जीवन में थ्री D को अपनाना बहुत जरूरी : संजय

बाइट कंप्यूटर्स ट्रेनिंग सेंटर में मासिक टेस्ट का आयोजन किया गया। संस्थान के निदेशक संजय कुमार सिंह ने कहा कि जीवन में थ्री D को अपनाना जरूरी है।

बेगूसराय | लोहियानगर स्थित बाइट कंप्यूटर्स ट्रेनिंग सेंटर में मासिक टेस्ट का आयोजन किया गया। मुख्य रूप से C, C+, Java, पाइथन, MS ऑफिस, पेजमेकर, कोरल्ड्रॉ, फोटोशॉप और इंटरनेट जैसे विषयों से प्रश्न पूछे गए थे। छात्रों को पुरस्कृत करते हुए सेंट जोसेफ पब्लिक स्कूल के निदेशक अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि अपनी गलतियां को स्वीकार कर सुधार करने वाला छात्र जीवन में निश्चित रूप से आगे बढ़ता है। अपने जीवन में टाइम टेबल को निश्चित रूप से महत्व दें।

आप स्किल्ड बनेंगे तो देश आगे बढ़ेगा : संस्थान के निदेशक संजय कुमार सिंह ने कहा कि जीवन में थ्री D यानी डेडीकेशन, डिवोशन और डिसिप्लिन को अपनाना बहुत जरूरी है। कंप्यूटर प्रशिक्षण आज की जरूरत है। आप स्किल्ड बनेंगे तो देश आगे बढ़ेगा। मौके पर संस्थान के उपनिदेशक प्रथम परमार, प्रशिक्षक अमन, खुशी, छवि सहित 100 से अधिक छात्र एवं छात्राएं उपस्थित थे।

शत-प्रतिशत अंक लाने वाले विद्यार्थी : प्रेरणा, मोनिका, लक्ष्मी, अदिति, खुशी, सना, महलका, नेहा, वंदना, रतन प्रिया, अदिति, अनुष्का, छवि, रिया, रौली, तान्या, कोमल, राजमणि, अभिषेक, अनीश, उत्सव, हर्ष, रितिक, अभिमन्यु, रोहित, राजवीर और अंशु ने शत-प्रतिशत अंक हासिल किए। इन्हें सेंट जोसेफ पब्लिक स्कूल के निदेशक अभिषेक कुमार सिंह ने कलम देकर सम्मानित किया।

Picture of शेखर

शेखर

पत्रकारिता ही की है अब तक।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x