- शंकर भवन संस्कृत उच्च विद्यालय मेहदाशाहपुर के प्रधानाध्यापक सेवानिवृत्त
बेगूसराय (मंझौल) | शंकर भवन संस्कृत उच्च विद्यालय मेहदाशाहपुर में सोमवार को विद्यालय के प्रधानाध्यापक नवीन कुमार चौधरी का विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राथमिक सह माध्यमिक संस्कृत शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. नित्यानंद मिश्रा ने की। कार्यक्रम की शुरुआत स्वस्ति वाचन एवं स्वागत गीत से हुई। प्रधानाध्यापक नवीन कुमार चौधरी को विद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मी ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संघ के जिला अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने कहा कि योगदान एवं सेवानिवृत्ति नौकरी का एक पड़ाव है।
विद्यालय के सचिव मनोज भारती ने कहा कि विद्यालय के शिक्षक से लेकर विद्यालय के प्रधान तक, सेवाकाल के शुरू से सेवानिवृत्ति तक एक शिक्षक के रूप में विद्यालय को अपना कर्मक्षेत्र मानते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ त्याग और निष्ठा के साथ अपना सर्वस्व विद्यालय को अर्पित किया। एक पिता के रूप में जैसे कोई व्यक्ति अपने परिवार की देखभाल, भरण पोषण करता है ठीक वैसे ही एक प्रधानाध्यापक के रूप में भरण पोषण कर इस विद्यालय के अस्तित्व को स्थापित किया।
प्रधानाध्यापक नवीन कुमार चौधरी ने कहा कि संस्कृत विद्यालय का विकास तभी संभव है जब संस्कृत विद्यालय के शिक्षक और कर्मी संस्कृत, संस्कृति, संस्कार के चरित्र को अपनाकर बच्चों के विकास के लिए समर्पित रूप से काम करेंगे। संस्कृत विद्यालय वर्षों से का दंश झेल रहा है। इसलिए सरकार से मांग करते हैं कि जब तक संस्कृत भाषा का विकास नहीं होगा तब तक हमारी संस्कृति सुरक्षित नहीं बचेगी।
समारोह को लालजी सिंह संस्कृत उच्च विद्यालय विक्रमपुर के प्रधानाध्यापक संजय कुमार सिंह , जिला सचिव ललन कुमार, पूर्व शिक्षक रामसुंदर सिंह, प्रधानाध्यापक मीनू कुमारी, उमेश पाठक, निमिषा कुमारी, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेहदशाहपुर के प्रधानाध्यापक अरुण भारती आिद ने संबोधित किया।
