Download App from

बिहार के युवाओं को रील से और यूपी के युवाओं को गोबर से रोजगार देंगे PM : संजय सिंह

आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह गुरुवार को बेगूसराय में थे। उन्होंने बेगूसराय से पार्टी की प्रत्याशी डॉ. मीरा सिंह के समर्थन में रोड शो किया।
  • आम आदमी पार्टी की बेगूसराय से प्रत्याशी डॉ. मीरा सिंह के समर्थन में वोट मांगा
  • आप के सांसद संजय सिंह ने भाजपा को भारतीय झूट्‌ठा पार्टी कहा

बेगूसराय | आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह गुरुवार को बेगूसराय में थे। उन्होंने बेगूसराय से पार्टी की प्रत्याशी डॉ. मीरा सिंह के समर्थन में रोड शो किया। रोड शो के बाद आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रधानमंत्री मोदी और एनडीए पर खूब बरसे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मित्र अडाणी को कोयला, गैस, सड़क, बिजली-पानी, एयरपोर्ट, समुद्री तट सबकुछ दे दिया। उसे लाखों करोड़ कमवा रहे हैं और बिहार के युवाओं को कह रहे कि रील बनाकर रोजगार करो। ऐसी बात कहते हुए एक प्रधानमंत्री को शर्म आनी चाहिए। बिहार के युवाओं को इस चुनाव में जवाब देना है। बिहार के युवा भाजपा-जदयू और एनडीए को हराएं।

छठ के लिए दिल्ली में यमुना किनारे नकली घाट बनवाया
संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने छठ जैसे पवित्र त्योहार को भी नहीं छोड़ा। बिहार के लोगों को लुभाने के लिए यमुना किनारे नकली घाट तैयार कराया। भाजपा वालों ने कहा कि प्रधानमंत्री यहां स्नान करने आएंगे। जब हमारे प्रदेश अध्यक्ष ने लोगों काे सच्चाई दिखाई तो प्रधानमंत्री भाग गए। डुबकी लगाने तक नहीं आए। पूर्वांचलियों खासकर बिहार के लोगों की भावना से जो खिलवाड़ किया गया उसका जवाब देने का समय आ गया है।

चुनाव आयोग पर निशाना साधा
सांसद संजय सिंह ने कहा कि SIR के तहत बिहार में वोट की चोरी की गई। बताया कि भारत सरकार के आंकड़े के अनुसार सितंबर 2025 तक बिहार में 18 साल से ऊपर के मतदाताओं की संख्या 8 करोड़ 22 लाख थी। अगर देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार वास्तव में गहन पुनरीक्षण करा रहे थे तो लिस्ट में 8 करोड़ 22 लाख मतदाता होने चाहिए। लोकसभा चुनाव के दौरान बिहार में 7 करोड़ 80 लाख के करीब मतदाता थे। एसआइआर के बाद घटकर 7 करोड़ 42 लाख हो गए। 80 लाख वोट कट गए। किसके वोट हैं। सब जानते हैं बताने की जरूरत नहीं है। चुन चुनकर वोट काटे गए। पांच लाख डुप्लीकेट वोट हैं। एक ही नाम के वोट दूसरी जगह।

डाॅ. मीरा सिंह, अविनाश कुमार और राहुल कुमार को विजयी बनावें
एसआइआर शुरू करने के दौरान बताया गया कि इस प्रक्रिया से घुसपैठिए, रोहिंग्या, विदेशी, बांग्लादेशी पकड़े जाएंगे। लेकिन मिले मात्र 315। जो प्रधानमंत्री आज तक अपनी डिग्री नहीं दिखा पाया उसने बिहार के करोड़ों लोगों से जो बाढ़ में डूबे थे उनसे सर्टिफिकेट मांग रहा था। आापको जवाब देने का मौका है। इस विधानसभा चुनाव में आप ऐसे लोगों को पराजित कर बेगूसराय से आम आदमी की प्रत्याशी डॉ. मीरा सिंह, बछवाड़ा से अविनाश कुमार और बेलदौर से राहुल कुमार को विजयी बनाकर विधानसभा भेजें।

 

Picture of हिमांशु शेखर

हिमांशु शेखर

17 वर्षों से पत्रकारिता का सफर जारी। प्रिंट मीडिया में दैनिक भास्कर (लुधियाना), अमर उजाला (जम्मू-कश्मीर), राजस्थान पत्रिका (जयपुर), दैनिक जागरण (पानीपत-हिसार) और दैनिक भास्कर (पटना) में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्य करने के बाद पिछले एक साल से newsvistabih.com के साथ डिजिटल पत्रकारिता।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x