Download App from

‘सहयोग शिविर’: गांव से शहर तक मौके पर ही दूर होंगी जनता की समस्याएं

  • समस्या समाधान को बार-बार जिला मुख्यालय भागने की जरूरत नहीं
  • आज जिलेभर में लगेंगे सहयोग और नगर सहयोग शिविर

बेगूसराय | जिले के लोगों की समस्याओं का समाधान अब उनके गांव और वार्ड में ही किया जाएगा। मंगलवार 30 जून को जिले के प्रखंडों में “सहयोग शिविर” और शहरी क्षेत्रों में “नगर सहयोग शिविर” का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन ने पंचायतवार और वार्डवार रोस्टर जारी कर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर सुबह 10 बजे से शुरू होंगे। जिले के 15 प्रखंडों की चयनित पंचायतों में वरीय प्रशासनिक पदाधिकारी, पुलिस अधिकारी और विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। उद्देश्य यह है कि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय का चक्कर न लगाना पड़े।

शिविर में क्या होगा
शिविरों में राजस्व, जन वितरण प्रणाली, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, स्वास्थ्य, पंचायती राज और अन्य महत्वपूर्ण विभागों से संबंधित शिकायतें और आवेदन लिए जाएंगे। इनका स्थानीय स्तर पर त्वरित और विधिसम्मत निस्तारण करने का प्रयास किया जाएगा।
पढ़िए, आपके प्रखंड में कहां लगेंगे शिविर
अभियान के तहत बरौनी के नूरपुर, बलिया के बरियारपुर और फतेहपुर, बेगूसराय प्रखंड के सूजी, सांख और अझौर, बछवाड़ा के रुदौली, बछवाड़ा और भीखमचक, मटिहानी के सोनापुर, तेघड़ा के पिपरा दोदराज और बरौनी-3, साहेबपुर कमाल के संदलपुर और फुलमल्लिक, डंडारी के महिपाटोल, चेरिया बरियारपुर के खांजहांपुर, खोदाबंदपुर के खोदाबंदपुर, छौड़ाही के ऐजनी, बखरी के परिहारा, भगवानपुर के किरतपुर, संजात और दामोदरपुर, नावकोठी के हसनपुर बागर तथा मंसूरचक के समसा-1 पंचायत में शिविर लगाए जाएंगे।
शहरों में इन वार्डों में लगेगा ‘नगर सहयोग शिविर’
  1. नगर निगम बेगूसराय :  वार्ड संख्या 17, 20, 21, 22, 23 और 24
  2. नगर परिषद बीहट :  वार्ड संख्या 11, 12, 13, 29 और 30
  3. नगर परिषद बरौनी, तेघड़ा, बलिया और बखरी :  इन सभी नगर परिषदों के वार्ड संख्या 13, 14, 15 और 16 में शिविर लगेंगे।
आवेदन तत्काल आनलाइन पोर्टल पर अपलोड होगा
इस बार पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया गया है। नगर सहयोग शिविरों में जो भी आवेदन मिलेंगे, उन्हें तुरंत आनलाइन पोर्टल पर अपलोड कर दिया जाएगा। आवेदन जमा होते ही आवेदक को मौके पर ही कंप्यूटर से निकली रसीद (पावती) मिल जाएगी। इससे लोग अपनी शिकायत का स्टेटस ट्रैक कर सकेंगे और काम समय पर पूरा होगा।

Picture of विनोद कर्ण

विनोद कर्ण

पत्रकारिता में 37 वर्षों का अनुभव। 1988 में पटना से प्रकाशित होने वाले हिन्दी दैनिक नवभारत टाइम्स से जुड़े। 1995 से 2000 तक मधुबनी से हिन्दी दैनिक आज के जिला संवाददाता रहे। अप्रैल 2000 से अगस्त 2002 तक अमर उजाला के जालंधर संस्करण में अबोहर के ब्यूरो चीफ रहे। गंभीर रूप से दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण इस पेशे से 4 साल दूर रहे। 2006 में दैनिक जागरण, बेतिया से नई पारी शुरू की। तीन माह बाद सिल्लीगुड़ी स्थानांतरित। फिर पटना तबादला। 2008 से 2014 तक दैनिक जागरण, बेगूसराय और खगड़िया में ब्यूरो चीफ रहे। 2014 से 2017 तक दैनिक जागरण भागलपुर में डेस्क पर सीनियर सब एडिटर रहे। उसके बाद से न्यूज पोर्टल लाइव सिटीज, बिफोर प्रिंट और टॉप हिन्दी न्यूज से जुड़े रहे। वर्तमान में समकालीन तापमान के साथ-साथ newsvistabih.com न्यूज पोर्टल में स्वतंत्र रूप से लेखन जारी।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x