Download App from

मौत के 42 दिन बाद आया संदेश- ‘आप स्वस्थ होकर घर जा रहे हैं’

  • दिवंगत आरक्षक की पत्नी बोलीं- यह सिस्टम की कैसी चूक?

अंबिकापुर (छत्तीसगढ़) | सरकारी सिस्टम की एक चूक ने दिवंगत आरक्षक के परिवार के जख्म फिर हरे कर दिए। जिस व्यक्ति का 42 दिन पहले निधन हो चुका था, उसकी पत्नी के मोबाइल पर 6 अगस्त को अस्पताल की ओर से स्वस्थ होकर घर लौटने का संदेश पहुंच गया। संदेश में लिखा था- ‘प्रिय देवनारायण राम, हमें खुशी है कि आप स्वस्थ होकर अपने घर जा रहे हैं।’ यह संदेश देख और पढ़कर दिवंगत आरक्षक की पत्नी सीमा कुजुर स्तब्ध रह गईं। उन्होंने सरकारी पोर्टल और अस्पताल की डाटा एंट्री व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। साथ ही पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच और जिम्मेदारी तय करने की मांग की है। हैरानी की बात यह है कि अस्पताल से उनका आधिकारिक मृत्यु प्रमाण पत्र भी जारी हो चुका है। बावजूद सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था के सिस्टम में उन्हें स्वस्थ दिखाया गया और उनके घर जाने का संदेश भेज दिया गया। मामला अंबिकापुर मेडिकल कालेज अस्पताल से जुड़ा है। देवनारायण राम पुलिस विभाग में आरक्षक थे। पत्नी सीमा कुजुर जशपुर जिले में स्टाफ नर्स है।

  30 जून को हुआ था निधन
सीमा कुजुर के अनुसार, पति की तबीयत खराब होने पर उन्हें 26 जून 2026 को मेडिकल कालेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान 30 जून को उनकी मृत्यु हो गई। परिवार ने अंतिम संस्कार भी कर दिया। उनकी मृत्यु का आधिकारिक प्रमाण पत्र भी बन चुका है।
‘जिसे खो दिया, उसे स्वस्थ कैसे बता दिया?’
सीमा कुजुर का कहना है कि यह सिर्फ तकनीकी गलती नहीं है। इसके पीछे सिस्टम की गंभीर चूक है। उन्होंने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। वह जानना चाहती हैं कि आखिर मरीज की मृत्यु के बाद भी सरकारी रिकार्ड में उनकी स्थिति कैसे अपडेट हुई। किस स्तर पर केस क्लोज किया गया। किस आधार पर उन्हें डिस्चार्ज दिखाया गया। और सबसे बड़ा सवाल यह है कि सिस्टम ने मृत्यु की जानकारी अपडेट होने के बावजूद स्वस्थ होने का संदेश कैसे भेज दिया।
अस्पताल ने कहा- आटो जनरेट होते हैं संदेश
मेडिकल कालेज अस्पताल के अधीक्षक डा. आरसी आर्या ने बताया कि आयुष्मान सारथी से संदेश आटो जनरेट होकर भेजे जाते हैं। केस क्लोज होने के बाद सिस्टम स्वत: संदेश भेज देता है। कई बार संदेश भेजने में समय भी लग जाता है। उन्होंने कहा कि इस मामले में ऐसा कैसे हुआ, यह जांच का विषय है। पूरे प्रकरण का परीक्षण कराया जाएगा। यह पता लगाया जाएगा कि चूक किस स्तर पर हुई। इसकी रिपोर्ट भी ली जाएगी।
तकनीक के पीछे छिपी मानवीय चूक
आयुष्मान सारथी, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत लाभार्थियों के लिए शुरू किया गया आधिकारिक वाट्सएप एआइ चैटबाट और मोबाइल एप है। इसका उद्देश्य लाभार्थियों को स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी जानकारी मोबाइल के माध्यम से उपलब्ध कराना है।, लेकिन देवनारायण राम के मामले में यही तकनीकी व्यवस्था सवालों के घेरे में आ गई है। मरीज की मृत्यु के बाद भी रिकार्ड में ऐसी स्थिति बनी रही, जिससे सिस्टम ने उन्हें स्वस्थ मान लिया। इसके बाद परिवार के मोबाइल पर डिस्चार्ज से जुड़ा संदेश पहुंच गया। सरकारी अस्पतालों में डाटा एंट्री और डिजिटल रिकार्ड अब स्वास्थ्य व्यवस्था का अहम हिस्सा हैं। ऐसे में मरीज की मृत्यु जैसी महत्वपूर्ण जानकारी का सही तरीके से दर्ज होना बेहद जरूरी है। एक छोटी सी डाटा एंट्री चूक भी परिवार के लिए बड़ा मानसिक आघात बन सकती है।
परिवार ने मांगा जवाब
दिवंगत आरक्षक की पत्नी ने कहा कि ऐसी व्यवस्था बनाई जाए कि किसी मरीज की मृत्यु दर्ज होने के बाद उसके नाम से स्वास्थ्य या डिस्चार्ज संबंधी कोई गलत संदेश स्वजन तक न पहुंचे। देवनारायण राम अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन सरकारी सिस्टम से आया एक संदेश परिवार को यह सवाल जरूर दे गया है कि जब मृत्यु का प्रमाण सरकारी कागजों में दर्ज हो चुका था, तो डिजिटल सिस्टम में उनकी ‘जिंदगी’ आखिर कैसे जारी रही?

Picture of विनोद कर्ण

विनोद कर्ण

पत्रकारिता में 37 वर्षों का अनुभव। 1988 में पटना से प्रकाशित होने वाले हिन्दी दैनिक नवभारत टाइम्स से जुड़े। 1995 से 2000 तक मधुबनी से हिन्दी दैनिक आज के जिला संवाददाता रहे। अप्रैल 2000 से अगस्त 2002 तक अमर उजाला के जालंधर संस्करण में अबोहर के ब्यूरो चीफ रहे। गंभीर रूप से दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण इस पेशे से 4 साल दूर रहे। 2006 में दैनिक जागरण, बेतिया से नई पारी शुरू की। तीन माह बाद सिल्लीगुड़ी स्थानांतरित। फिर पटना तबादला। 2008 से 2014 तक दैनिक जागरण, बेगूसराय और खगड़िया में ब्यूरो चीफ रहे। 2014 से 2017 तक दैनिक जागरण भागलपुर में डेस्क पर सीनियर सब एडिटर रहे। उसके बाद से न्यूज पोर्टल लाइव सिटीज, बिफोर प्रिंट और टॉप हिन्दी न्यूज से जुड़े रहे। वर्तमान में समकालीन तापमान के साथ-साथ newsvistabih.com न्यूज पोर्टल में स्वतंत्र रूप से लेखन जारी।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x