बेगूसराय | अखिल बिहार शतरंज संघ के तत्वावधान में बेगूसराय शतरंज अकादमी की ओर से मंगलवार को बेगूसराय में Bihar State Under-17 Chess Championship का अगला राउंड खेला गया। इस दिन दोनों वर्गों (बालक और बालिका) में दो-दो राउंड के मैच खेले गए। चौथे राउंड की समाप्ति के बाद बालक वर्ग में प्रत्युष कुमार 4 अंकों के साथ शीर्ष पर हैं। जबकि तेजस शांडिल्य और अव्यय शर्मा भी 4 अंकों के साथ क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।
इसी तरह तीसरे राउंड की समाप्ति के बाद बालिका वर्ग में आर्या सिन्हा 3 अंकों के साथ शीर्ष पर चल रही है। जबकि नव्या गोयनका, शालिनी श्रीवास्तव और इशिका भी 3 अंकों के साथ क्रमश: दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर है। बता दें कि चार दिनों तक चलनेवाली इस प्रतियोगिता के बालक वर्ग में 46 और बालिका वर्ग में 26 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। बुधवार को भी दोनों वर्गों में दो राउंड मुकाबले होंगे।

शहर के जाने माने चिकित्सक डॉ. साकेत कुमार ने टूर्नामेंट के दूसरे दिन का उद्घाटन किया। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि शतरंज, दिमाग का खेल है। इसमें आपका दिमाग हमेशा चौकन्ना रहता है कि सामने वाला कौन सी चाल चलेगा और हमें जवाब कैसे देना है। टूर्नामेंट के दौरान बेगूसराय शतरंज अकादमी के उपाध्यक्ष मुकेश कुमार, रविन्द्र मनोहर, आयोजन सचिव संजीव कुमार आदि मौजूद थे।

बालक वर्ग : चौथे राउंड में किसने किसको हराया
प्रत्युष कुमार ने अचिंत्य कश्यप को, तेजस शांडिल्य ने कार्तिकेय नंदन को, अव्यय शर्मा ने अभिमन्यु कुमार को, प्रणित सिन्हा ने शुभम कुमार को, विष्णु वैभव ने आर्यन सिन्हा को और पार्थव ने हर्ष भारती को हराकर पांचवें राउंड में प्रवेश किया। वहीं मानव कुमार और मानस के बीच मैच ड्रॉ रहा।
बालक : पांचवें राउंड में किसके बीच होगा मुकाबला
बुधवार को खेले जाने वाले पांचवें राउंड में प्रत्युष कुमार का मुकाबला अव्यय शर्मा से, तेजस शांडिल्य का मुकाबला अचिंत्य कश्यप से, मनीष यादव का मुकाबला विष्णु वैभव से, कार्तिकेय नंदन का मुकाबला अयूम कश्यप से और प्रणित सिन्हा का मुकाबला पार्थव से होगा।

बालिका वर्ग : तीसरे राउंड में किसने किसको हराया
आर्या सिन्हा ने मून को, शालिनी श्रीवास्तव ने दिशा कुमारी को, नव्या गोयनका ने वंशिका माहेश्वरी को, इशिका ने प्रतीक्षा राज को, राजश्री ने अग्रिमा राज को, दृष्टि दीया प्रमाणिक ने सिमरन सिन्हा को मनीषा यादव ने वैष्णवी को हराकर चौथे राउंड में प्रवेश किया।
बालिका : चौथे राउंड में किससे होगी भिड़ंत
बालिका वर्ग में चौथे राउंड का मुकाबला बुधवार को खेला जाएगा। इस दिन आर्या सिन्हा का मुकाबला इिशका से, नव्या गोयनका का मुकाबला शालिनी श्रीवास्तव से, राजश्री का मुकाबला आराध्या प्रकाश से, दिशा कुमारी का मुकाबला दृष्टि दीया प्रमाणिक से, मनीषा यादव का मुकाबला मून से और आकांक्षा शर्मा का मुकाबला वंशिका माहेश्वरी से होगा।

संबंधित खबर
Bihar State Under-17 Chess Championship में पहले दिन पटना के खिलाड़ियों का दबदबा










