Download App from

बेगूसराय में दिनदहाड़े महिला की गोली मारकर हत्या

  • पति और बेटी के साथ किसी पारिवारिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रही थी
  • बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

बेगूसराय | जिले में आपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला तेयाय थाना क्षेत्र का है। यहां अज्ञात अपराधियों ने दिनदहाड़े एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान तेयाय थाना क्षेत्र के रघुनंदनपुर गांव निवासी चंदन कुमार चौधरी की पत्नी सुमन कुमारी के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार, महिला पति और छोटी पुत्री के साथ किसी रिश्तेदार के यहां पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी। रास्ते में शौच लगने पर वह पास के खेत की ओर चली गई।

बताया जा रहा है कि इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात अपराधी वहां पहुंचे और महिला को निशाना बनाकर गोली चला दी। गोली लगते ही सुमन जमीन पर गिरी और मौके पर दम तोड़ दिया। गोली की आवाज सुनकर पति और पुत्री घटनास्थल की ओर दौड़े, जहां उन्होंने सुमन को खून से लथपथ पाया। सूचना मिलने पर तेयाय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने आसपास के इलाकों में छानबीन शुरू कर दी है।

मृतका की पुत्री ने पुलिस को बताया कि बाइक सवार दो लोगों ने उसकी मां को गोली मार दी। हालांकि हत्या के पीछे का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस आपसी रंजिश, पारिवारिक विवाद समेत अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है। इस संबंध में तेघड़ा डीएसपी कृष्ण कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आपसी विवाद को लेकर गोली मारकर हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है।

बछवाड़ा में आपसी विवाद में गोलीबारी, 17 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल
इधर, जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत फतेहा पंचायत के गोनूचक वार्ड संख्या-11 में आपसी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी की घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान वार्ड संख्या-11 निवासी गणेश चौधरी के 17 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही बछवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी सूरज चौधरी के पुत्र तथा उसके चाचा गौरव कुमार को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी इंडियन आर्मी में है। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने हथियार बरामदगी समेत अन्य बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है।

Picture of विनोद कर्ण

विनोद कर्ण

पत्रकारिता में 37 वर्षों का अनुभव। 1988 में पटना से प्रकाशित होने वाले हिन्दी दैनिक नवभारत टाइम्स से जुड़े। 1995 से 2000 तक मधुबनी से हिन्दी दैनिक आज के जिला संवाददाता रहे। अप्रैल 2000 से अगस्त 2002 तक अमर उजाला के जालंधर संस्करण में अबोहर के ब्यूरो चीफ रहे। गंभीर रूप से दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण इस पेशे से 4 साल दूर रहे। 2006 में दैनिक जागरण, बेतिया से नई पारी शुरू की। तीन माह बाद सिल्लीगुड़ी स्थानांतरित। फिर पटना तबादला। 2008 से 2014 तक दैनिक जागरण, बेगूसराय और खगड़िया में ब्यूरो चीफ रहे। 2014 से 2017 तक दैनिक जागरण भागलपुर में डेस्क पर सीनियर सब एडिटर रहे। उसके बाद से न्यूज पोर्टल लाइव सिटीज, बिफोर प्रिंट और टॉप हिन्दी न्यूज से जुड़े रहे। वर्तमान में समकालीन तापमान के साथ-साथ newsvistabih.com न्यूज पोर्टल में स्वतंत्र रूप से लेखन जारी।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x