Download App from

दिव्यांग खिलाड़ियों ने हौसलों से जीते सबके दिल

  • जिला स्तरीय दिव्यांग खेल प्रतियोगिता 2025-  26 संपन्न
  • दिव्यांग खिलाड़ियों ने प्रमंडल स्तरीय खेल में जगह बनाई
बेगूसराय | बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन बेगूसराय के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को बेगूसराय के गांधी स्टेडियम में जिला स्तरीय दिव्यांग खेल प्रतियोगिता 2025 -26 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में  बेगूसराय के अस्थि दिव्यांग, दृष्टिबाधित, बौद्धिक दिव्यांग, सेरेब्रल पाल्‍सी  ऑटिज्‍म एवं बहु दिव्‍यांग सीनियर, जूनियर एवं सब जूनियर वर्ग में 50 से अधिक दिव्यांग खिलाड़ियों ने भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी 11 फरवरी को मुंगेर में होने वाली प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रतियोगिता का शुभारंभ कला एवं सांस्कृतिक विभाग पदाधिकारी श्याम कुमार साहनी एवं उपस्थित दिव्यांगजन खिलाड़ियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
खिलाड़ियों को उचित मंच प्रदान करना ही उद्देश्य

श्याम कुमार साहनी सर ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य दिव्यांगजनों को प्रोत्साहित करना, उन्हें खेल के माध्यम से आगे बढ़ना और एक उचित मंच  प्रदान करना है। इस तरह के आयोजन समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और दिव्यांगजनों को मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। जिला सचिव दिव्यांगजन जोशी कुमार ने खिलाड़ियों की उपलब्धियों के बारे में कहा कि प्रकृति ने भले ही हम दिव्यांगजन को चुनौतियां दी हों, लेकिन दृढ़ इच्छाशक्ति और मेहनत से हम खिलाड़ी राज्य और देश का नाम रोशन कर रहे हैं। विजयी खिलाड़ियों को श्याम कुमार साहनी ने प्रमाण पत्र और पदक देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में प्रशिक्षक दीपक कुमार दीप, मणिकांत, आदित्य अम्बर, रामपुनित, रौशन कुमार रॉय एवं अन्य प्रशिक्षकों की महत्‍वपूर्ण भूमिका रही।

किस विधा में कौन जीते
  • 100 मी. दौड़ मूकबधिर:  ऋषभ देव – प्रथम स्‍थान, चंदन कुमार-दूसरा स्‍थान, 3. अनुरंजन -तीसरा स्‍थान।
  • 100 मी. दौड़ दृष्टिबाधित : मो इकबाल –प्रथम स्‍थान, गुलशन कुमार-दूसरा स्‍थान
  • शॉट पूट गर्ल्स : अनीता कुमारी-प्रथम स्‍थान, महजबी खातून- दूसरा स्‍थान,
  • शॉट पूट : संजीत, प्रशांत कुमार –प्रथम स्‍थान, बिपिन कुमार – द्वितीय स्‍थान।
  • जैवलिन थ्रो: मो मुजाहिर – प्रथम स्थान, गोरेलाल कुमार – द्वितीय स्थान
  • डिस्कस थ्रो : संजीत कुमार , मो मुजाहिर : प्रथम स्थान , संजीत 2 – द्वितीय स्थान ,
  • डिस्कस थ्रो गर्ल्स: स्नेहा कुमारी प्रथम स्थान , मनीषा कुमारी – द्वितीय स्थान

Picture of विनोद कर्ण

विनोद कर्ण

पत्रकारिता में 37 वर्षों का अनुभव। 1988 में पटना से प्रकाशित होने वाले हिन्दी दैनिक नवभारत टाइम्स से जुड़े। 1995 से 2000 तक मधुबनी से हिन्दी दैनिक आज के जिला संवाददाता रहे। अप्रैल 2000 से अगस्त 2002 तक अमर उजाला के जालंधर संस्करण में अबोहर के ब्यूरो चीफ रहे। गंभीर रूप से दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण इस पेशे से 4 साल दूर रहे। 2006 में दैनिक जागरण, बेतिया से नई पारी शुरू की। तीन माह बाद सिल्लीगुड़ी स्थानांतरित। फिर पटना तबादला। 2008 से 2014 तक दैनिक जागरण, बेगूसराय और खगड़िया में ब्यूरो चीफ रहे। 2014 से 2017 तक दैनिक जागरण भागलपुर में डेस्क पर सीनियर सब एडिटर रहे। उसके बाद से न्यूज पोर्टल लाइव सिटीज, बिफोर प्रिंट और टॉप हिन्दी न्यूज से जुड़े रहे। वर्तमान में समकालीन तापमान के साथ-साथ newsvistabih.com न्यूज पोर्टल में स्वतंत्र रूप से लेखन जारी।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x