बेगूसराय | 17 फरवरी को भारतरत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के पुण्यतिथि मनाने को लेकर राजद ने शनिवार को बैठक आयोजित की। बैठक राजद व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बूटन साह के आवास पर हुई। बैठक में जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर बेगूसराय से जाने की तैयारी पर व्यापक विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष मोहित यादव ने कहा कि बेगूसराय के सभी प्रखंड, नगर परिषद, नगर निगम से हजारों की संख्या में बेगूसराय के पार्टी, नेता एवं कार्यकर्ता भाग लेंगे। 17 फरवरी को नेता प्रतिपक्ष और पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि के मौके पर देश की स्थिति और परिस्थिति,राज्य में गिरती विधि व्यवस्था, देश के संवैधानिक संकट पर संघर्ष का मार्ग बताने का कार्य करेंगे।
बैठक को महानगर अध्यक्ष शिवजी महतो,नगर निकाय अजय चंद्रवंशी, राजद वरिष्ठ नेता देवेंद्र प्रसाद यादव, किसान प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष त्रिभुवन कुमार पिंटू, व्यवसायिक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष बूटन साह, श्रमिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रामानंद प्रसाद, अजय पटेल, सुमन देवी आदि ने संबोधित किया।











