बेगूसराय | जनता दल (यू) महानगर के बाघा सेक्टर अध्यक्ष पद के चयन के लिए सोमवार को लोहिया नगर, वार्ड संख्या–28 स्थित कुंदन कुमार सिंह उर्फ पिंटू के आवास पर बैठक आयोजित की गई। चुनाव प्रभारी कुंदन कुमार सिन्हा एवं पर्यवेक्षक घनश्याम महतो की उपस्थिति में क्रियाशील सदस्यों की बैठक बुलाई गई।
बैठक में सक्रिय सदस्य फुलेना राय ने त्रिलोकी सिंह और मंटून पासवान के नाम का प्रस्ताव रखा। बैठक में मंटून पासवान ने ही सर्वसम्मति से बाघा सेक्टर अध्यक्ष पद के लिए त्रिलोकी सिंह (वार्ड संख्या–29, क्रियाशील सदस्य संख्या–77536) के नाम का समर्थन किया। इस प्रकार सर्वसम्मति से त्रिलोकी सिंह को बाघा सेक्टर अध्यक्ष मनोनीत हुए।

चुनाव प्रभारी कुंदन कुमार सिन्हा ने कहा कि महानगर संगठन एक मजबूत एवं धारदार संगठन की दिशा में अग्रसर है, जो जनता दल (यू) को नई ऊर्जा प्रदान करेगा और माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों को और मजबूत करेगा। बैठक में फुलेना राय, अमित शाह, दुर्गा रजक, त्रिलोकी सिंह, दीपक सिंह, घनश्याम पासवान, मानूं पासवान, पंकज कुमार सिंह, वीरचंद पटेल, कन्हैया शाह, अमित कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।










