- परिवहन विभाग ने नियम में किया बड़ा बदलाव
- चालकों को राहत मिलेगी और अनावश्यक जुर्माने की समस्या खत्म होगी
पटना | यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर कटने वाले चालान को लेकर परिवहन विभाग ने नियम में बड़ा बदलाव किया है। इस बदलाव के बाद वाहन चलाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। अब एक ही गलती के लिए एक दिन में बार-बार चालान नहीं कटेगा। यह व्यवस्था लागू करने के लिए जिला परिवहन कार्यालय और ट्रैफिक पुलिस ने चालान सिस्टम को अपडेट कर दिया है। नई व्यवस्था के तहत चालान काटने वाली मशीन और मोबाइल सिस्टम तुरंत यह बता देगा कि संबंधित वाहन का उसी दिन पहले ही चालान कट चुका है या नहीं।








