Download App from

पंकज कुमार सिंह फिर बने जदयू के महानगर अध्यक्ष

बेगूसराय | डॉ. भीमराव अंबेडकर सामुदायिक भवन, पोखरिया में रविवार को जदयू बेगूसराय नगर इकाई के महानगर अध्यक्ष पद का निर्वाचन शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न हुआ। सर्वसम्मति से पंकज कुमार सिंह को पुनः महानगर जनता दल (यू) का अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। बताते चलें कि इस पद के लिए पंकज सिंह के अलावा वीरेंद्र कुमार पटेल और संजय कुमार दिवाकर ने भी दावेदारी दी थी, लेकिन चुनाव के दौरान संजय कुमार दिवाकर ने अपना समर्थन पंकज कुमार सिंह को दे दिया। इसके बाद क्रियाशील सदस्य वीरेंद्र कुमार पटेल ने भी सभी डेलीगेटों की सहमति से पंकज कुमार अपना समर्थन दिया। निर्वाचन प्रक्रिया की अध्यक्षता जिला निर्वाची पदाधिकारी रीना चौधरी ने की तथा प्रदेश पर्यवेक्षक राजेश कुशवाहा ने निर्वाचन प्रक्रिया का समर्थन व पर्यवेक्षण किया।

चुनाव में 42 डेलीगेट ने लिया हिस्सा
बैठक में कुल 42 डेलीगेट उपस्थित रहे। सेक्टर प्रभारी कुंदन कुमार ने सभी डेलीगेटों का आभार व्यक्त करते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं। चुनाव प्रभारी रीना चौधरी ने औपचारिक रूप से पंकज कुमार सिंह के नाम की घोषणा की। बैठक में रोहित कुमार रजक, आकांक्षा कुमारी, शांति देवी, राधा शर्मा, गिरीश राय, हरेराम महतो, दीपक कुमार, त्रिलोकी सिंह, संतोष सरदार, घनश्याम महतो, अजय कुमार, पूनम देवी, अंजली देवी, मनोज कुमार, दुर्गा रजक, संजय कुमार दिवाकर, बंगाली पासवान, इकबाल मोहम्मद, खुर्शीद, धर्मवीर महतो, रश्मि कुमारी, संगीता देवी, उमा देवी, संतोष कुमार, अरुण कुमार महतो सहित अनेक कार्यकर्ता एवं डेलीगेट उपस्थित रहे।

Picture of विनोद कर्ण

विनोद कर्ण

पत्रकारिता में 37 वर्षों का अनुभव। 1988 में पटना से प्रकाशित होने वाले हिन्दी दैनिक नवभारत टाइम्स से जुड़े। 1995 से 2000 तक मधुबनी से हिन्दी दैनिक आज के जिला संवाददाता रहे। अप्रैल 2000 से अगस्त 2002 तक अमर उजाला के जालंधर संस्करण में अबोहर के ब्यूरो चीफ रहे। गंभीर रूप से दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण इस पेशे से 4 साल दूर रहे। 2006 में दैनिक जागरण, बेतिया से नई पारी शुरू की। तीन माह बाद सिल्लीगुड़ी स्थानांतरित। फिर पटना तबादला। 2008 से 2014 तक दैनिक जागरण, बेगूसराय और खगड़िया में ब्यूरो चीफ रहे। 2014 से 2017 तक दैनिक जागरण भागलपुर में डेस्क पर सीनियर सब एडिटर रहे। उसके बाद से न्यूज पोर्टल लाइव सिटीज, बिफोर प्रिंट और टॉप हिन्दी न्यूज से जुड़े रहे। वर्तमान में समकालीन तापमान के साथ-साथ newsvistabih.com न्यूज पोर्टल में स्वतंत्र रूप से लेखन जारी।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x