Download App from

बेगूसराय के अनिकेत रंजन बने द्वितीय जीएम भास्कर मेमोरियल ओपन रैपिड चेस टूर्नामेंट के विजेता

  • सात राउंड वाले इस मुकाबले के आखिरी चक्र में दरभंगा के जयेश मिश्र से खेली ड्रा की बाजी
  • बेगूसराय के ही रमेश बने उपविजेता, चंपारण शतरंज अकादमी के शिवांश बरनवाल रहे तीसरे स्थान पर

बेगूसराय | रविवार को भारद्वाज गुरुकुल पनहास में द्वितीय जीएम भास्कर मेमोरियल ओपन रैपिड चेस टूर्नामेंट का सफल आयोजन किया गया। सात राउंड तक चले ओपन रैपिड चेस टूर्नामेंट में बेगूसराय के अनिकेत रंजन ने दरभंगा के जयेश मिश्र के साथ ड्रा खेलकर द्वितीय जीएम भास्कर मेमोरियल ओपन रैपिड चेस टूर्नामेंट अपने नाम किया। वहीं बेगूसराय के रमेश कुमार दूसरे स्थान पर और चंपारण शतरंज अकादमी के शिवांश बरनवाल तीसरे स्थान पर रहे। अनिकेत रंजन को 5001 की पुरस्कार राशि के साथ चमचमाती ट्रॉफी दी गई। दूसरे स्थान पर रहे रमेश कुमार को 3000 रुपए और ट्राॅफी जबकि तीसरे स्थान पर रहे शिवांश बरनवाल को 2000 नकद और ट्रॉफी प्रदान की गई। प्रतियोगिता में कुल 25001 रुपये की इनाम राशि दी गई। खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि जीडी कॉलेज बेगूसराय से सेवानिवृत्त पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. शैलेश कुमार सिन्हा, सुमजयो चेस एकेडमी के सचिव प्रशान्त कुमार, आयोजन सचिव सह भारद्वाज गुरुकुल के निदेशक शिव प्रकाश भारद्वाज ने प्राइज, ट्रॉफी, मेडल, ई सर्टिफिकेट आदि देकर सम्मानित किया।


इन श्रेणियों में भी पुरस्कार दिए गए
  • अंडर 9, अंडर 12, अंडर 15, अंडर 19 के बालक-बालिका विजेता
  • बेस्ट अनरेटेड खिलाड़ी
  • बेस्ट महिला खिलाड़ी
  • बेस्ट वेटरन (उम्र 50 साल से ऊपर)
  • बेस्ट बेगूसराय खिलाड़ी
  • बेस्ट क्लब/अकादेमी
  • बेस्ट स्कूल के विजेता
प्रतियोगिता में 93 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया
सुमेजयो चेस क्लब के सचिव सुशान्त कुमार ने बताया कि तियोगिता में बेगूसराय के अलावा समस्तीपुर, लखीसराय, दरभंगा, सहरसा, पश्चिमी चंपारण, पटना आदि बिहार के विभिन्न जिलों से कुल 93 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ी, अभिभावक, शहर के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति बनी रही। मजयो चेस एकेडमी के सचिव प्रशान्त कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में पश्चिमी चंपारण के शाहिद हुसैन, मधेपुरा के रितेश कुमार, खगड़िया के चन्द्र राज और मधुबनी के सूर्य भूषण ने निर्णायक की भूमिका का निर्वहन किया।

शतरंज में लड़कियों की भागीदारी और बढ़े : प्रगति
इससे पहले सुमेजयो चेस एकेडमी के तत्वावधान में सुमेजयो चेस क्लब और भारद्वाज गुरुकुल के सहयोग से दूसरे जीएम भास्कर ओपन रैपिड चेस टूर्नामेंट का उद्घाटन चिन्तक डॉ. भगवान प्रसाद सिन्हा ने ने बोर्ड नम्बर एक पर टूर्नामेंट के प्रथम वरीयता प्राप्त अनिकेत रंजन के साथ पहली बाजी खेलकर की। बरौनी आइओसी के सीनियर मैनेजर प्रगति कुमार ने लड़कियों के शतरंज के प्रति आम धारणा के बारे में बताया कि गणित में और शतरंज में महिलाएं उतनी मजबूत नहीं होती हैं, उनकी उपस्थिति भी पुरुषों के अपेक्षा कम रही है और आज भी है। उन्होंने बताया कि पहली बार पोलगर सिस्टर्स ने अंतरराष्ट्रीय चेस में मेल सुप्रीमेसी को चैलेंज किया।

Picture of विजय झा

विजय झा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x