पटना | बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 का परिणाम महज 25 दिनों में जारी कर दिया। बोर्ड ने लगातार आठवें वर्ष मार्च माह में इंटर का रिजल्ट घोषित कर देश में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि इस बार भी बिहार की बेटियां अव्वल रहीं। 26 टॉपर्स की लिस्ट में 20 लड़कियां ही हैं। समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन (481 अंक) पहले स्थान पर रहे, जबकि सीतामढ़ी की साक्षी कुमारी और नवादा की सपना कुमारी (479 अंक) संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं। अनामिका कुमारी (बेगूसराय) – 478 अंक तीसरे स्थान पर रहीं।
26 टॉपरों में 19 लड़कियां : मंत्री सुनील कुमार
शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बताया कि परीक्षा में कुल 13,04,200 से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे, जिनमें से 85.19% परीक्षार्थी ने इंटर परीक्षा पास की है। लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.23% रहा, जबकि लड़कों का 84.09% रहा। तीनों संकायों (साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स) में 85% से अधिक सफलता दर के साथ परिणाम शानदार रहा है। संकायवार परीक्षा परिणाम में कॉमर्स का परिणाम सबसे बेहतर 95.75% रहा। वहीं आर्ट्स का परिणाम 87.90% जबकि साइंस का 88.50 प्रतिशत रहा। इस बार कुल 26 छात्रों ने टॉप किया है। इसमें से 19 लड़कियां हैं।



पिछले आठ वर्षों का परीक्षा परिणाम

12वीं कक्षा में टॉपर्स को मिलेगा इतना इनाम
- पहली रैंक- 2 लाख रुपए
- दूसरी रैंक- 1.5 लाख रुपए
- तीसरी रैंक- 1 लाख रुपए
- चौथी रैंक- 30 हजार रुपए
- पांचवी रैंक- 30 हजार रुपए
स्क्रूटनी के लिए ऑनलाइन आवेदन 25 मार्च से
परिणाम जारी होने के जिन विद्यार्थियों काे लगता है कि उनके नंबर अधिक आने चाहिए या कुछ गड़बड़ी हुई है, वे बिहार बोर्ड की आंसर शीट स्क्रूटनी के लिए ऑनलाइन आवेदन 25 मार्च से 2 अप्रैल तक कर सकते हैं। वहीं कंपार्टमेंट के लिए आवेदन फाॅर्म 25 मार्च को जारी किया जाएगा। हालांकि कंपार्टमेंट परीक्षा की तिथि अभी घोषित नहीं की गई है।
Patna, Bihar: Chairman of the Bihar School Examination Board (BSEB), Anand Kishor, says, “Today, the results of the Annual Intermediate Examination 2026 have been announced. Out of a total of 13,04,200 students, 11,11,097 students have passed, which is 85.19% of the total. Among… pic.twitter.com/HXirpJ014u
— IANS (@ians_india) March 23, 2026








