- शिक्षक भर्ती के चौथे चरण की घोषणा करने के लिए युवाओं ने भरी हुंकार
बेगूसराय | बीपीएससी टीआरई-4 की वैकेंसी नहीं आने से लाखों शिक्षक अभ्यर्थियों में नाराजगी है। बिहार स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष छात्र नेता दिलीप कुमार के आह्वान पर बेगूसराय के जीडी कॉलेज मैदान में सोमवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों का जुटान हुआ। छात्र नेता दिलीप कुमार के नेतृत्व में अभ्यर्थियों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। महिला अभ्यर्थियों की भागीदारी भी बड़ी संख्या में देखी गई। छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा कि टीआरई-4 के 10 लाख से अधिक अभ्यर्थी दो वर्षों से वैकेंसी का इंतजार कर रहे हैं। बीपीएससी के कैलेंडर के अनुसार 24 अगस्त 2024 को ही टीआरई-4 होना था, लेकिन अभी तक विज्ञापन भी नहीं आया।








