Download App from

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर Walk for Health

बेगूसराय | विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से वाक फॉर द हेल्थ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर डीएम श्रीकांत शास्त्री ने कहा कि वाक फॉर द हेल्थ का आयोजन करने के लिए IMA के अध्यक्ष डॉ. एके राय, सचिव डॉ. पंकज कुमार सिंह एवं जिले के सभी चिकित्सकों को धन्यवाद देता हूं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य की देखभाल के लिए हमें अपने दिनचर्या में से कुछ समय निकालकर पैदल भी चलना पड़ेगा। पैदल चलने से कई बीमारियों से हम बच सकते हैं और स्वस्थ जीवन जी सकते हैं।
इससे पहले डीएम श्रीकांत शास्त्री, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अवर न्यायाधीश करुणानिधि प्रसाद आर्य, IMA के अध्यक्ष डॉक्टर एके राय, सचिव डॉ. पंकज कुमार सिंह, रेडक्रॉस सोसाइटी के उपाध्यक्ष डॉ. नलिनी रंजन सिंह आदि ने ट्रैफिक चौक से पैदल मार्च किया। यह मार्च कचहरी चौक, नगर थाना चौक, काली स्थान चौक होते हुए प्रमिला चौक स्थित इंडियन मेडिकल एसोसिएशन भवन जाकर सम्पन्न हुआ।

चलना और दौड़ना सबसे सरल, सस्ते और प्रभावी व्यायाम
IMA सचिव डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि आज के समय में व्यस्त जीवनशैली, गलत खान-पान और शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण कई बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में चलना और दौड़ना सबसे सरल, सस्ते और प्रभावी व्यायाम हैं, जो शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखते हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अवर न्यायाधीश करुणानिधि प्रसाद आर्य ने कहा कि हम सभी ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर सहित कई गंभीर बीमारियों से खुद को बचा सकते हैं। IMA के द्वारा यह जागरूकता प्रयास आम लोगों के हित में किया गया है।
जीवन के नियमों का पालन करना जरूरी
IMA के अध्यक्ष डॉक्टर एके राय ने कहा कि मैं और मेरे साथ कई बुजुर्ग चिकित्सा उम्र के इस पड़ाव पर भी पैदल यात्रा करके आम लोगों को बताना चाहते हैं कि केवल दवा खाकर ही हम स्वस्थ नहीं रह सकते। स्वस्थ रहने के लिए हमें कुछ नियमों का पालन करना पड़ेगा, जिसमें से पहले नियम सुबह उठकर कुछ देर पैदल चलना भी है। साथ ही साथ स्वास्थ्य के अनुकूल भोजन का सेवन करें। योग करें व्यायाम करें इससे हम स्वस्थ रह सकते हैं। मौके पर वरिष्ठ चिकित्सा डॉक्टर केके सिंह, डॉक्टर रामप्रवेश प्रसाद सिंह, डॉ. रामाश्रय सिंह, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर शशि भूषण, डाॅ. रामरेखा, डाॅ. रामजतन सिंह, डाक्टर रामप्रवेश प्रसाद, डॉ. अमोद कुमार, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मंजू चौधरी, डॉक्टर मृणालिनी, डॉक्टर सपना भारती आदि ने भी अपने विचार रखे।

Picture of विनोद कर्ण

विनोद कर्ण

पत्रकारिता में 37 वर्षों का अनुभव। 1988 में पटना से प्रकाशित होने वाले हिन्दी दैनिक नवभारत टाइम्स से जुड़े। 1995 से 2000 तक मधुबनी से हिन्दी दैनिक आज के जिला संवाददाता रहे। अप्रैल 2000 से अगस्त 2002 तक अमर उजाला के जालंधर संस्करण में अबोहर के ब्यूरो चीफ रहे। गंभीर रूप से दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण इस पेशे से 4 साल दूर रहे। 2006 में दैनिक जागरण, बेतिया से नई पारी शुरू की। तीन माह बाद सिल्लीगुड़ी स्थानांतरित। फिर पटना तबादला। 2008 से 2014 तक दैनिक जागरण, बेगूसराय और खगड़िया में ब्यूरो चीफ रहे। 2014 से 2017 तक दैनिक जागरण भागलपुर में डेस्क पर सीनियर सब एडिटर रहे। उसके बाद से न्यूज पोर्टल लाइव सिटीज, बिफोर प्रिंट और टॉप हिन्दी न्यूज से जुड़े रहे। वर्तमान में समकालीन तापमान के साथ-साथ newsvistabih.com न्यूज पोर्टल में स्वतंत्र रूप से लेखन जारी।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x