Download App from

पाकिस्तान: सात करोड़ गरीब, फिर भी रक्षा बजट में 17.6% की बढ़ोतरी

  • रक्षा पर 3,000 अरब रुपये खर्च होंगे, कर्ज चुकाने में जाएगा सबसे बड़ा हिस्सा

इस्लामाबाद (प्रेट्र)। आर्थिक तंगी और बढ़ती गरीबी के बीच पाकिस्तान ने रक्षा बजट में बड़ा इजाफा किया है। सरकार ने 2026-27 के लिए रक्षा बजट 17.6 प्रतिशत बढ़ाकर 3,000 अरब पाकिस्तानी रुपये कर दिया है। पिछले वित्त वर्ष में रक्षा के लिए 2,550 अरब रुपये आवंटित किए गए थे। इस बार इसमें 450 अरब रुपये की बढ़ोतरी की गई है। नेशनल असेंबली में बजट पेश करते हुए वित्त एवं राजस्व मंत्री मुहम्मद औरंगजेब ने कहा कि सरकार ने रक्षा जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बजट बढ़ाया है। उन्होंने बताया कि 2026-27 के लिए कुल संघीय बजट 18,771 अरब पाकिस्तानी रुपये का है। सरकार ने चार प्रतिशत जीडीपी वृद्धि का लक्ष्य रखा है। बजट के अनुसार कर्ज अदायगी और ब्याज भुगतान पर 8,054 अरब पाकिस्तानी रुपये खर्च किए जाएंगे। यह किसी भी अन्य मद से अधिक है।

छह साल में 2.7 करोड़ लोग और गरीब हुए
पाकिस्तान का आर्थिक सर्वेक्षण चिंताजनक तस्वीर पेश करता है। पिछले छह वर्षों में देश में गरीबी तेजी से बढ़ी है। 2018-19 में गरीबी दर 21.9 प्रतिशत थी। 2024-25 में यह बढ़कर 28.9 प्रतिशत हो गई। इस दौरान करीब 2.7 करोड़ लोग गरीबी की चपेट में आए। देश में गरीबों की कुल संख्या अब लगभग सात करोड़ पहुंच गई है।
कहां कितना खर्च
पेंशन के लिए 1,169 अरब रुपये
सब्सिडी के लिए 1,091 अरब रुपये
विकास योजनाओं के लिए 1,000 अरब रुपये

ग्रामीण इलाकों में हालात ज्यादा खराब
  • ग्रामीण गरीबी 28.2% से बढ़कर 36.2% हुई।
  • शहरी गरीबी 11% से बढ़कर 17.4% पहुंची।
प्रांतों में बढ़ी गरीबी
  • पंजाब : 16.5% से 23.3%
  • सिंध : 24.5% से 32.6%
  • खैबर पख्तूनख्वा : 28.7% से 35.3%
  • बलूचिस्तान : 41.8% से 47%

Picture of विजय झा

विजय झा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x