Download App from

SHVR रैंकिंग में मध्य विद्यालय बीहट को राष्ट्रीय स्तर पर चौथा स्थान

  • 96.8% स्कोर के साथ बनाया रिकॉर्ड, स्वच्छ और हरित विद्यालय रैंकिंग में दबदबा
  • 11 लाख स्कूलों की दौड़ में बेगूसराय का सरकारी स्कूल चमका

बेगूसराय (बीहट) | राजकीयकृत मध्य विद्यालय बीहट ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि सरकारी विद्यालय भी राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्टता का नया मानक स्थापित कर सकते हैं। शिक्षा मंत्रालय की स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग (एसएचवीआर) 2025-26 में विद्यालय को 96.8 प्रतिशत अंक के साथ फाइव स्टार रेटिंग मिली है। इसके साथ ही अर्बन कैटेगरी-1 में विद्यालय ने राष्ट्रीय स्तर पर चौथा स्थान हासिल किया है।

इस उपलब्धि को और खास बनाता है यह तथ्य कि देशभर के 11.81 लाख से अधिक विद्यालय इस पहल के शुरुआती चरण में शामिल हुए थे। इनमें 11.54 लाख विद्यालयों ने पंजीकरण कराया और 10.47 लाख विद्यालयों ने स्वमूल्यांकन की प्रक्रिया पूरी कर एसएचवीआर पोर्टल पर अपनी दावेदारी दर्ज की। इसके बाद राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की ओर से फाइव स्टार रेटिंग प्राप्त करीब 550 विद्यालयों को राष्ट्रीय मूल्यांकन के लिए नामित किया गया। कई चरणों की स्क्रीनिंग, दस्तावेजों की जांच और भौतिक सत्यापन के बाद शिक्षा मंत्रालय ने देशभर के केवल 191 विद्यालयों की अंतिम सूची जारी की। इनमें राजकीयकृत मध्य विद्यालय बीहट ने चौथा स्थान हासिल किया।

बिहार में सबसे अधिक रहा स्कोर
अर्बन कैटेगरी-1 में बिहार से तीन विद्यालयों का चयन हुआ। इनमें राजकीयकृत मध्य विद्यालय बीहट का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा। विद्यालय को 96.8 प्रतिशत अंक मिले, जो बिहार के सभी चयनित विद्यालयों में सर्वाधिक हैं। यह उपलब्धि विद्यालय में विकसित स्वच्छ, सुरक्षित, समावेशी और पर्यावरण-अनुकूल शैक्षणिक माहौल की राष्ट्रीय स्तर पर मिली मान्यता मानी जा रही है।

बच्चों के सर्वांगीण विकास पर रहा फोकस
विद्यालय के प्रधानाध्यापक रंजन कुमार ने कहा कि यह सम्मान केवल एक संस्थान का नहीं, बल्कि विद्यार्थियों, शिक्षकों-अभिभावकों, विद्यालय शिक्षा समिति, स्थानीय समुदाय और शिक्षा विभाग के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में विद्यालय ने अकादमिक और सह-शैक्षणिक गतिविधियों के साथ स्वच्छता, हरित परिसर, नवाचार आधारित शिक्षण, खेल, कला-संस्कृति, अभिव्यक्ति कौशल, नेतृत्व विकास और सामुदायिक सहभागिता को विद्यालय संस्कृति का हिस्सा बनाया है। उन्होंने कहा कि विद्यालय को केवल परीक्षा केंद्रित शिक्षा तक सीमित नहीं रखा गया, बल्कि बच्चों को सीखने, नेतृत्व करने और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया। आज इन्हीं प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है।
लगातार बना रहा है अलग पहचान
पिछले कुछ वर्षों में मध्य विद्यालय बीहट ने शैक्षणिक गुणवत्ता, नवाचार, खेल-कूद, सांस्कृतिक गतिविधियों, स्वच्छता और सामुदायिक सहभागिता के क्षेत्र में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। एसएचवीआर 2025-26 में मिली सफलता को विद्यालय की इसी विकास यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है। विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि को बिहार के सरकारी विद्यालयों की क्षमता और संभावनाओं का राष्ट्रीय प्रमाण बताते हुए इसे राज्य के विद्यार्थियों, शिक्षकों और सरकारी विद्यालयों पर भरोसा रखने वाले समाज के लोगों को समर्पित किया है।

Picture of विजय झा

विजय झा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x