Download App from

खगड़िया : मलद्वार में छिपा रखा था सवा करोड़ का सोना, तस्कर गिरफ्तार

  • मानसी रेलवे स्टेशन पर डीआरआइ की बड़ी कार्रवाई
  • असम से लेकर चला था, दिल्ली में करनी थी डिलीवरी

खगड़िया | राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआइ) ने सोने की तस्करी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। टीम ने खगड़िया के मानसी रेलवे जंक्शन पर एक तस्कर को दबोचा। उसके पास से 150-150 ग्राम के 6 सोने के बिस्कुट (कुल 900 ग्राम) बरामद हुए हैं। बाजार में इसकी कीमत 1.25 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। तस्कर ने सोना छिपाने का ऐसा तरीका अपनाया था, जिसे देखकर अधिकारी भी दंग रह गए। उसने सोने के बिस्किट अपने मलद्वार (रेक्टम) में छिपा रखे थे।

सटीक सूचना पर हुई छापेमारी
डीआरआइ की टीम को तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर मानसी जंक्शन पर खड़ी नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस में छापेमारी की गई। टीम ने ट्रेन में तस्कर संजय कुमार पांडेय को खोज निकाला। शुरुआत में उसकी सामान्य तलाशी ली गई। इस दौरान उसके पास से कुछ नहीं मिला। टीम हैरान थी क्योंकि उनकी सूचना बिल्कुल पक्की थी। इसके बाद आरोपित को ट्रेन से नीचे उतार सघन जांच की गई। तब जाकर उसके मलद्वार से सोने के छह बिस्किट बरामद हुए। हर बिस्किट का वजन 150 ग्राम है।
असम से दिल्ली ले जा रहा था खेप
गिरफ्तार तस्कर संजय कुमार पांडेय राजस्थान के बीकानेर का रहने वाला है। पूछताछ में उसने कई अहम राज उगले हैं। उसने बताया कि वह सोने की यह खेप लेकर असम से चला था। उसे नई दिल्ली में इसकी डिलीवरी करनी थी।
अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े हैं तार
शनिवार को डीआरआइ ने आरोपित तस्कर को मुजफ्फरपुर की विशेष अदालत में पेश किया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में इस गिरोह के अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन का खुलासा हुआ है। यह तस्कर गिरोह देश के कई राज्यों में सक्रिय है। बड़े पैमाने पर सोने की अवैध तस्करी की जा रही है। डीआरआइ को गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में भी अहम सुराग मिले हैं। इसी आधार पर टीम आगे की कार्रवाई कर रही है। जल्द ही कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

Picture of विजय झा

विजय झा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x