Download App from

छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : अभिषेक सिंह

  • नीट परीक्षा में धांधली के आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग
  • कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठाई मांग
  • 11 जुलाई को पटना में छात्रों से संवाद करेंगे राहुल गांधी

बेगूसराय | शहर के एक निजी विद्यालय में रविवार को बेगूसराय जिला कांग्रेस कमिटी के बैनर तले शिक्षक प्रकोष्ठ (बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी) के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने प्रेस वार्ता की। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष अभय कुमार सिंह सार्जन, प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामानंद सिंह समेत नीट के छात्र-छात्राएं मौजूद थे। प्रेस वार्ता में अभिषेक सिंह ने नीट परीक्षा में कथित धांधली का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रक्रिया में सामने आए आरोपों ने लाखों छात्रों के भविष्य पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर सख्त कार्रवाई और छात्रों को न्याय दिलाने की मांग की। साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग की।

सेलेक्शन नहीं रिजेक्शन सिस्टम पर चल रही परीक्षा प्रणाली
उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार की परीक्षा प्रणाली ‘सेलेक्शन सिस्टम’ नहीं, बल्कि ‘रिजेक्शन सिस्टम’ पर आधारित है। उनका दावा था कि 3,000 छात्रों में मात्र एक छात्र आइएएस, 30 छात्र आइआइटी और केवल 180 छात्र डाक्टर बन पाते हैं। देश में 1,000 छात्रों में केवल 12 को पक्की नौकरी मिलती है। 691 छात्र असुरक्षित अथवा अनौपचारिक कार्यों में लगे हैं, जबकि 297 बेरोजगार हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि देश के 80 प्रतिशत इंजीनियर बेरोजगार हैं और आत्महत्या के मामलों में 65 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
यह शिक्षा व्यवस्था नहीं, वसूली तंत्र है
अभिषेक सिंह ने कहा कि छात्रों को स्कूल फीस, ट्यूशन फीस, कोचिंग, हास्टल, पेपर लीक और सीबीएसई में गड़बड़ी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसके बाद 18 प्रतिशत जीएसटी का बोझ भी उठाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि यह शिक्षा व्यवस्था नहीं, बल्कि वसूली तंत्र है। उन्होंने मांग की कि परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी और जवाबदेह बनाया जाए तथा सार्वजनिक शिक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देशभर में छात्रों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं। आगामी 11 जुलाई को वह पटना में भी छात्रों से संवाद करने पहुंचेंगे।
छात्रों की आवाज के साथ खड़ी है कांग्रेस: सार्जन सिंह
पूर्व जिलाध्यक्ष अभय कुमार सिंह सार्जन ने कहा कि कांग्रेस छात्रों की आवाज के साथ खड़ी है और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था की मांग जारी रखेगी। प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा कि कांग्रेस युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी। इस अवसर पर मौजूद एक नीट परीक्षार्थी ने परीक्षा में आने वाली परेशानियों का जिक्र करते हुए सरकार से परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाने की मांग की, ताकि छात्रों का भविष्य सुरक्षित और बेहतर हो सके।

Picture of विनोद कर्ण

विनोद कर्ण

पत्रकारिता में 37 वर्षों का अनुभव। 1988 में पटना से प्रकाशित होने वाले हिन्दी दैनिक नवभारत टाइम्स से जुड़े। 1995 से 2000 तक मधुबनी से हिन्दी दैनिक आज के जिला संवाददाता रहे। अप्रैल 2000 से अगस्त 2002 तक अमर उजाला के जालंधर संस्करण में अबोहर के ब्यूरो चीफ रहे। गंभीर रूप से दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण इस पेशे से 4 साल दूर रहे। 2006 में दैनिक जागरण, बेतिया से नई पारी शुरू की। तीन माह बाद सिल्लीगुड़ी स्थानांतरित। फिर पटना तबादला। 2008 से 2014 तक दैनिक जागरण, बेगूसराय और खगड़िया में ब्यूरो चीफ रहे। 2014 से 2017 तक दैनिक जागरण भागलपुर में डेस्क पर सीनियर सब एडिटर रहे। उसके बाद से न्यूज पोर्टल लाइव सिटीज, बिफोर प्रिंट और टॉप हिन्दी न्यूज से जुड़े रहे। वर्तमान में समकालीन तापमान के साथ-साथ newsvistabih.com न्यूज पोर्टल में स्वतंत्र रूप से लेखन जारी।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x