Download App from

बेगूसराय में 24वीं जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आगाज

  • दो दिवसीय आयोजन में जिले के 450 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
  • खेल से होता है उन्नत भविष्य और उत्तम चरित्र का निर्माण: रजनीश रंजन

बेगूसराय (बरौनी) | जिले में शनिवार को 24वीं जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। इसका विधिवत उद्घाटन जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष रजनीश रंजन, कल्याण केंद्र सचिव भोगेंद्र कुमार कमल, उपाध्यक्ष वागीश आनंद, बरौनी क्लब के अध्यक्ष संजय सिंह, जिला सचिव नंदू कुमार, जिला कोच मणिकांत ने दीप प्रज्वलित कर किया। यह दो दिवसीय आयोजन है। इसमें जिले के विभिन्न क्लबों और स्कूलों के करीब 450 खिलाड़ी अपना दमखम दिखा रहे हैं। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए अध्यक्ष रजनीश रंजन ने कहा कि वर्तमान समय में खेल उन्नत भविष्य बनाने में काफी मददगार है। आज के दौर में खेलों में रोजगार की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक ही नहीं, बल्कि उत्तम चरित्र निर्माण में भी सहायक होते हैं।

हर प्रखंड में प्रतियोगिता कराने का लक्ष्य
उन्होंने कहा कि जिला संघ लगातार प्रयास कर रहा है कि बेगूसराय के हर प्रखंड में ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन हो। इसका मुख्य उद्देश्य ताइक्वांडो का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करना है। इससे आम लोगों को भी इस खेल को करीब से समझने का मौका मिलेगा।
17 क्लब और स्कूलों के बच्चे ले रहे भाग
जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव सह प्रशिक्षक नंदू कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 17 क्लब और विद्यालयों के बच्चे शामिल हो रहे हैं। इनमें प्रमुख रूप से कल्याण केंद्र ताइक्वांडो एकेडमी, बरौनी क्लब, बलिया क्लब, आइडियल क्लब, बच्चों की पाठशाला, एसएस टाइगर, जीवन शक्ति तेघड़ा, बीहट क्लब, उड़ान इंटरनेशनल, माउंट लिट्रा उलाव, संत जॉर्ज स्कूल और हर्ल बरौनी शामिल हैं।
इन अतिथियों ने की शिरकत
कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत बरौनी ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष संजय सिंह ने किया। मंच संचालन राजा कुमार ने किया। इस मौके पर कल्याण केंद्र के सचिव भोगेंद्र कुमार कमल, उपाध्यक्ष वागीश आनंद और आरपीएफ इंस्पेक्टर ने भी खिलाड़ियों को संबोधित किया। उद्घाटन सत्र में संरक्षक फूल कुमार चौधरी, जिला सचिव नंदू कुमार, संयुक्त सचिव अनिल कुमार तांती, जिला कोच मणिकांत, वरीय कोच मो. फुरकान और रूपेश कुमार ने भी दीप प्रज्वलन में हिस्सा लिया।
ये लोग रहे उपस्थित
इस अवसर पर बीटीए पर्यवेक्षक सुजीत कुमार मौजूद रहे। वहीं, तकनीकी पदाधिकारियों में विक्की शर्मा, ओम प्रकाश, राजा अमर, कन्हैया, मुन्ना, अमरेंद्र और हर्ष शामिल थे। इसके अलावा प्रशिक्षक मनोज कुमार स्वर्णकार, श्याम कुमार राज, सौरभ, महेंद्र, श्याम किशोर, रूपेश, पवन और सोनाली कुमारी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Picture of विजय झा

विजय झा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x