बेगूसराय | जिले के पोखरिया निवासी डा. वरुण कुमार को निदेशक आयुर्वेद नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से पूरे आयुर्वेद चिकित्सा जगत में खुशी का माहौल है। राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने यह पदस्थापन किया है। डा. वरुण अब आयुष निदेशालय में निदेशक (आयुर्वेद) की जिम्मेदारी संभालेंगे। इससे पहले वह राज्य आयुष निदेशालय में ही उपनिदेशक के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे।
उन्होंने डा. ओम प्रकाश सिंह का स्थान लिया है। डा. ओम प्रकाश सिंह हाल ही में निदेशक पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। वे पूर्व में बेगूसराय कालेज में भी कार्यरत रह चुके हैं। डा. वरुण कुमार जिले के बेहद प्रतिष्ठित और विद्वान चिकित्सक माने जाते हैं। उनके निदेशक बनने पर जिले के तमाम चिकित्सकों ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
इन्होंने दी बधाई
अयोध्या शिव कुमारी आयुर्वेद महाविद्यालय के प्राचार्य डा. श्रीनिवास त्रिपाठी ने उन्हें बधाई दी है। साथ ही जिला देशी चिकित्सा पदाधिकारी सह महाविद्यालय उपाधीक्षक डा. दिलीप कुमार वर्मा ने भी खुशी जताई। शल्यतंत्र विभाग के विभागाध्यक्ष डा. मनीष कुमार आलोक समेत कई अन्य चिकित्सकों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। बधाई देने वालों में डा. प्रमोद कुमार, डा. अनिल कुमार, डा. राम नंदन सहनी, डा. किश्वर सुल्ताना, डा. रामसागर दास, डा. प्रदीप कुमार वर्मा, डा. उर्वशी सिंह, डा. माधुरी कुमारी और डा. राजीव कुमार शर्मा आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं।









