- एबीवीपी के स्थापना दिवस पर छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
- रंगोली व मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित
बेगूसराय (मंझौल) | अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के स्थापना दिवस (9 जुलाई) के उपलक्ष्य में साप्ताहिक कार्यक्रमों का आयोजन जारी है। इसी कड़ी में रविवार को राजकीय दीनानाथ परमेश्वरी बालिका +2 विद्यालय, मंझौल में रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व आरूषी, शिवानी और अंजली ने किया। इसमें सैकड़ों छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। विजेता छात्राओं को प्रमाणपत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
वरिष्ठ छात्र नेता कन्हैया कुमार ने कहा कि एबीवीपी का मूलमंत्र व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण है। ऐसे रचनात्मक कार्यक्रमों से छात्रों में कौशल विकास और राष्ट्रीय भावना बढ़ती है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमित कुमार सिंह गप्पू, छात्र नेता रवि कुमार और समाजसेवी कुमार अनिल ने परिषद के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि परिषद समाज सेवा, स्वच्छता, रक्तदान, आपदा राहत और छात्रों के सर्वांगीण विकास में हमेशा आगे रहती है।
छात्रों में जगाते हैं राष्ट्रवादी चेतना
नगर मंत्री प्रियांशु कुमार और बिहार प्रांत की विशेष आमंत्रित सदस्य श्वेतनिशा ने कहा कि परिषद छात्रों में राष्ट्रवादी चेतना जगाने का काम करती है। ‘मिशन साहसी’ के जरिए छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाता है। अपने इन्हीं कार्यों से यह दुनिया का सबसे बड़ा छात्र संगठन बना है। शिक्षक जटाशंकर झा, राजा कुमार, शिक्षिका किरण कुमारी और प्रीति कुमारी ने परिषद को अनुशासन के मामले में अव्वल दर्जे का संगठन बताया। उन्होंने कहा कि यह संगठन छात्रों में नेतृत्व क्षमता और वैचारिक स्पष्टता विकसित करता है। शिक्षा और सकारात्मक दृष्टिकोण से ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है।

इनकी रही प्रमुख उपस्थिति
इस मौके पर नगर मंत्री प्रियांशु कुमार गोलू, आदित्य गौरव, श्यामजी, दीपक, सोनी, जिला छात्रा प्रमुख आरूषी कुमारी, बसंती, अनन्या सिंह ‘खुशी’, कर्णिका, कनिष्का, शालिनी राज, सगुन भारती, रितिका रानी, डेजी, रिचा रानी, मीनाक्षी, सुंदरी, आरती, सोनाली, अर्पिता, राजनंदनी, आयुषी, मुस्कान, नेहा, श्यामली और पल्लवी समेत सैकड़ों प्रमुख कार्यकर्ता व छात्राएं मौजूद थीं।











