Download App from

दुष्कर्म मामले में गवाही देने जा रही थी महिला एसआई सतिभा, कार पर ट्रक पलटने से गई जान

बेगूसराय | नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के परना गांव निवासी श्याम कुमार यादव की पत्नी एसआई सतिभा कुमारी गोपालगंज के सिधवलिया थाने में दर्ज दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के कांड संख्या 366/23, IPC धारा 376 और 4/6 में गवाही देने 4 जुलाई को कोर्ट जा रही थी। इसी दौरान सीमेंट की बोरियां से लदा ट्रक एनएच 27 पर उनकी कार पर पलट गया। हादसा दिन के 11-12 के बीच हुआ। रात करीब 8 बजे जब सीमेंट की बोरियों को दूसरे वाहन में रखा जा रहा था तब महिला एसआई सतिभा कुमारी और उनके चालक की मौत की जानकारी मिली। गोपालगंज पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक औरंगाबाद से मीरगंज जा रहा था। पुलिस ने पूर्वी चंपारण के डुमरिया घाट थाना इलाके के ट्रक मालिक को गिरफ्तार कर लिया है जबकि फरार चालक की तलाश जारी है।

पति और दोनों बच्चों के साथ एसआई सतिभा कुमारी। फाइल फोटो

एक दिन पहले पति और बच्चों से कहा था- जल्द लौटूंगी, पर तिरंगे में लिपटी आई
एसआई सतिभा सोमवार को ससुराल आई थी। 3 जुलाई को पति और दो बच्चों लाडली कुमारी (7) और सिद्धार्थ कुमार (5) को कार से बेगूसराय स्थित किराए के मकान में छोड़ गोपालगंज के लिए निकल गई थी। बच्चों और पति से कहा था कि जल्द ही लौटूंगी, लेकिन 4 जुलाई को सड़क हादसे में सतिभा की मौत हो गई।

शादी के बाद जारी रखी पढ़ाई, 2018 में बनी सब इंस्पेक्टर
सतिभा मूल रूप से बखरी थाना क्षेत्र के मौजी की रहने वाली थी। उसकी शादी 9 साल पहले नीमा चांदपुरा के परना गांव निवासी श्याम कुमार यादव से हुई थी। सतिभा ने शादी के बाद भी पढ़ाई जारी रखी। वह 2018 में सब इंस्पेक्टर बनी थी। उसकी पहली पोस्टिंग गोपालगंज में हुई थी। वहीं पति श्याम यादव वर्ष 2023 में बीपीएससी परीक्षा पास कर सरकारी शिक्षक बने। वे केशावे के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक हैं।

नीमा चांदपुरा में अंतिम दर्शन को ले उमड़े ग्रामीण।

राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे सतिभा का शव पहले मायके बखरी पहुंचा। यहां लोगों ने उसके अंतिम दर्शन किए। इसके बाद शव नीमा चांदपुरा पहुंचा। यहां सैकड़ों युवा हाथ में तिरंगा लिए रास्ते किनारे खड़े थे। बारिश होने के बावजूद लोगों की भीड़ अंतिम दर्शन को जुटी रही। यहां से शव को अंतिम संस्कार के लिए सिमरिया ले जाया गया, जहां राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

Picture of हिमांशु शेखर

हिमांशु शेखर

पत्रकारिता ही की है अब तक।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x