Download App from

63 पंचायत सरकार भवनों का निर्माण पूरा, 92 का काम जारी : श्रीकांत शास्त्री

  • सोलर स्ट्रीट लाइट योजना में 99% लक्ष्य हासिल, RTPS में जिले को मिला छठा स्थान
  • ग्राम कचहरी से निपटे बंटवारे के 555 मामले, नल-जल योजना के भुगतान में आई तेजी
  • पंचायत भवनों में आरटीपीएस, इंटरनेट और पुस्तकालय की सुविधा रहेगी अनिवार्य

बेगूसराय | जिले में पंचायती राज विभाग की योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। काम में शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों और एजेंसियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। यह निर्देश जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने बुधवार को बैठक में दिए। वे समाहरणालय में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में पंचायत सरकार भवनों की स्थिति की समीक्षा की गई। बताया गया कि जिले की कुल 217 ग्राम पंचायतों में से 63 में भवन निर्माण पूरा हो चुका है। जबकि 92 भवनों का काम चल रहा है। जिलाधिकारी ने शेष पंचायतों में जमीन की उपलब्धता और प्राक्कलन की प्रक्रिया तेज करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी निर्माणाधीन भवन तय समय पर पूरे होने चाहिए।

सोलर लाइट और RTPS में बेहतर प्रदर्शन
मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना में जिले का प्रदर्शन शानदार रहा है। 31,030 लाइटों के लक्ष्य में से 30,900 लाइटें लगाई जा चुकी हैं। यह लक्ष्य का 99.58 प्रतिशत है। एजेंसियों को 88.41 प्रतिशत राशि का भुगतान भी हो चुका है। डीएम ने बचे हुए काम को जल्द पूरा करने को कहा। वहीं, लोक सेवाओं का अधिकार (RTPS) में बेगूसराय को राज्य में छठा स्थान मिला है।

ग्राम कचहरी और नल-जल योजना की स्थिति
बैठक में बताया गया कि ग्राम कचहरियों ने आपसी बंटवारे के 555 मामलों का सफल निष्पादन किया है। 528 मामलों में आनलाइन म्यूटेशन (दाखिल-खारिज) के आवेदन भी कराए गए। हर घर नल-जल योजना के तहत अनुरक्षकों के मानदेय के लिए 64.71 लाख और बिजली बिल के लिए 34.10 लाख रुपये का भुगतान किया गया है।
विवाह मंडप के लिए जमीन खाली कराएं
डीएम ने विवाह मंडप निर्माण के लिए अंचलाधिकारियों से कहा कि इसके लिए जल्द जमीन उपलब्ध कराएं और अतिक्रमण हटाएं। इसके अलावा, सीपीग्राम्स पोर्टल पर आई सभी 11 शिकायतों का भी समय पर निपटारा कर दिया गया है। 15वें और छठे राज्य वित्त आयोग की राशि का समय पर उपयोग करने का भी निर्देश दिया गया। जुलाई माह में अब तक 230 पंचायतों का निरीक्षण किया गया है। बैठक में उप विकास आयुक्त आकाश चौधरी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी पूजा प्रीतम और वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सभी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी मौजूद रहे।

Picture of विनोद कर्ण

विनोद कर्ण

पत्रकारिता में 37 वर्षों का अनुभव। 1988 में पटना से प्रकाशित होने वाले हिन्दी दैनिक नवभारत टाइम्स से जुड़े। 1995 से 2000 तक मधुबनी से हिन्दी दैनिक आज के जिला संवाददाता रहे। अप्रैल 2000 से अगस्त 2002 तक अमर उजाला के जालंधर संस्करण में अबोहर के ब्यूरो चीफ रहे। गंभीर रूप से दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण इस पेशे से 4 साल दूर रहे। 2006 में दैनिक जागरण, बेतिया से नई पारी शुरू की। तीन माह बाद सिल्लीगुड़ी स्थानांतरित। फिर पटना तबादला। 2008 से 2014 तक दैनिक जागरण, बेगूसराय और खगड़िया में ब्यूरो चीफ रहे। 2014 से 2017 तक दैनिक जागरण भागलपुर में डेस्क पर सीनियर सब एडिटर रहे। उसके बाद से न्यूज पोर्टल लाइव सिटीज, बिफोर प्रिंट और टॉप हिन्दी न्यूज से जुड़े रहे। वर्तमान में समकालीन तापमान के साथ-साथ newsvistabih.com न्यूज पोर्टल में स्वतंत्र रूप से लेखन जारी।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x