Download App from

शिक्षा और रोजगार के लिए 2 अगस्त को दौड़ेगा बेगूसराय

  • ‘छात्रों की गूंज’ मैराथन के विजेता को मिलेंगे 21 हजार
  • शिक्षा और रोजगार के मुद्दों पर जनजागरण के लिए मैराथन

बेगूसराय | छात्रों के अधिकार, शिक्षा और रोजगार के मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए चलाए जा रहे ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत 2 अगस्त को बेगूसराय में मैराथन दौड़ आयोजित होगी। इसकी घोषणा रविवार को एक निजी सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में की गई। यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं बेगूसराय जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष शिवप्रकाश गरीब दास तथा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष और अभियान के जिला संयोजक अभिषेक सिंह ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की जानकारी दी। इस दौरान जिले के कई फिजिकल एकेडमी के संचालक भी मौजूद रहे।

कन्हैया कुमार के नेतृत्व में हो रहा आयोजन
शिवप्रकाश गरीब दास ने बताया कि यह मैराथन एनएसयूआइ के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार के नेतृत्व में आयोजित की जा रही है। इसका उद्देश्य छात्रों और युवाओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना तथा शिक्षा और रोजगार के सवालों पर जनजागरण करना है। उन्होंने कहा कि मैराथन युवाओं की एकजुटता और उनके अधिकारों की आवाज को बुलंद करने का माध्यम बनेगी।
जीडी कालेज से सुबह पांच बजे होगी शुरुआत
अभिषेक सिंह ने बताया कि मैराथन में छात्र-छात्राएं, युवा, शिक्षक और आम नागरिक बड़ी संख्या में भाग लेंगे। आयोजन की सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इसमें शामिल होने की अपील की। मैराथन 2 अगस्त को सुबह पांच बजे जीडी कालेज से शुरू होगी। दौड़ हर-हर महादेव चौक होते हुए सिंघौल तक जाएगी। वहां से यू-टर्न लेकर फिर जीडी कालेज पहुंचकर समाप्त होगी।
विजेताओं को मिलेगी नकद राशि : मैराथन में बेहतर प्रदर्शन करने वालों को नकद राशि और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
  • प्रथम पुरस्कार: 21,000 रुपये
  • द्वितीय पुरस्कार: 15,000 रुपये
  • तृतीय पुरस्कार: 11,000 रुपये
  • इसके अलावा, टाप-10 में जगह बनाने वाले सभी धावकों और धाविकाओं को भी विशेष पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र से नवाजा जाएगा।
आनलाइन पंजीयन करा सकते हैं प्रतिभागी
आयोजकों ने बताया कि इच्छुक प्रतिभागी आनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। इसके अलावा बेगूसराय के किसी भी फिजिकल एकेडमी से आफलाइन आवेदन पत्र भी प्राप्त किया जा सकता है। प्रेसवार्ता में आयोजन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी फिजिकल एकेडमी के संचालकों को दी गई। आयोजकों ने विश्वास जताया कि यह मैराथन छात्रों और युवाओं के अधिकारों की आवाज को नई मजबूती देगी और समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाएगी। इस अवसर पर रौशन, रूपेश, शिव, फूलचंद, सुनील, रामाशीष, सोनू, रणवीर, बिट्टू, भगत, दीपक, आदित्य, पल्लू, अमित सहित कई लोग उपस्थित थे।

Picture of विनोद कर्ण

विनोद कर्ण

पत्रकारिता में 37 वर्षों का अनुभव। 1988 में पटना से प्रकाशित होने वाले हिन्दी दैनिक नवभारत टाइम्स से जुड़े। 1995 से 2000 तक मधुबनी से हिन्दी दैनिक आज के जिला संवाददाता रहे। अप्रैल 2000 से अगस्त 2002 तक अमर उजाला के जालंधर संस्करण में अबोहर के ब्यूरो चीफ रहे। गंभीर रूप से दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण इस पेशे से 4 साल दूर रहे। 2006 में दैनिक जागरण, बेतिया से नई पारी शुरू की। तीन माह बाद सिल्लीगुड़ी स्थानांतरित। फिर पटना तबादला। 2008 से 2014 तक दैनिक जागरण, बेगूसराय और खगड़िया में ब्यूरो चीफ रहे। 2014 से 2017 तक दैनिक जागरण भागलपुर में डेस्क पर सीनियर सब एडिटर रहे। उसके बाद से न्यूज पोर्टल लाइव सिटीज, बिफोर प्रिंट और टॉप हिन्दी न्यूज से जुड़े रहे। वर्तमान में समकालीन तापमान के साथ-साथ newsvistabih.com न्यूज पोर्टल में स्वतंत्र रूप से लेखन जारी।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x