Download App from

बेगूसराय में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान तेज, नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्षों का सम्मान

  • नीरज कुमार बोले- राहुल गांधी के नेतृत्व में 2029 में बनेगी कांग्रेस की सरकार
  • धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों के आंदोलन की जीत बताया
  • अभय सारंजन ने गिरिराज सिंह पर लगाया बेगूसराय की उपेक्षा का आरोप
  • संगठन मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को एकजुट करने का लिया संकल्प

बेगूसराय |  शहर के एक निजी विद्यालय में मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस नेता नीरज कुमार के नेतृत्व में संगठन सृजन अभियान के तहत नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्षों एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं का सम्मान समारोह सह पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। कार्यक्रम में प्रदेश और देश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों पर भी चर्चा हुई।

पत्रकारों से बातचीत में नीरज कुमार ने कहा कि उन्हें पार्टी नेतृत्व ने बेगूसराय और बिहार में संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे लगातार जनहित के मुद्दों पर संघर्ष कर रहे हैं। छात्रों के आंदोलन का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता उनके साथ मजबूती से खड़े रहे। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों के आंदोलन की जीत बताया। पार्टी के भीतर गुटबाजी के सवाल पर नीरज कुमार ने कहा कि हर राजनीतिक दल में मतभेद होते हैं। इसके बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट हैं और राहुल गांधी के नेतृत्व में वर्ष 2029 में कांग्रेस नीत सरकार बनाने का संकल्प लेकर काम कर रहे हैं।

कांग्रेस नेता अभय कुमार सिंह सार्जन ने कहा कि संगठन सृजन अभियान से पार्टी को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्षों का स्वागत करते हुए कहा कि जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी और गांधी परिवार के नेतृत्व में जनहित के मुद्दों पर संघर्ष के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। उन्होंने स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर बेगूसराय की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि कांग्रेस शासनकाल के बाद जिले में अपेक्षित विकास नहीं हुआ। उन्होंने केंद्रीय मंत्री के बयानों पर भी निशाना साधा।

समारोह को नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष ब्रजेश कुमार प्रिंस, अशोक सिंह, संजीव कुमार, आर्य किशोर कुमार, रामानुज कुंवर, अमोद कुमार, नाश हसन और राकेश सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में विक्रम कुमार, ललन कुमार, मो. मतीन समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ नेता नारायण सिंह के स्वागत भाषण से हुई। संचालन रामविलास सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन सुबोध कुमार ने किया। इस दौरान नीरज कुमार ने सभी नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्षों एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

Picture of विनोद कर्ण

विनोद कर्ण

पत्रकारिता में 37 वर्षों का अनुभव। 1988 में पटना से प्रकाशित होने वाले हिन्दी दैनिक नवभारत टाइम्स से जुड़े। 1995 से 2000 तक मधुबनी से हिन्दी दैनिक आज के जिला संवाददाता रहे। अप्रैल 2000 से अगस्त 2002 तक अमर उजाला के जालंधर संस्करण में अबोहर के ब्यूरो चीफ रहे। गंभीर रूप से दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण इस पेशे से 4 साल दूर रहे। 2006 में दैनिक जागरण, बेतिया से नई पारी शुरू की। तीन माह बाद सिल्लीगुड़ी स्थानांतरित। फिर पटना तबादला। 2008 से 2014 तक दैनिक जागरण, बेगूसराय और खगड़िया में ब्यूरो चीफ रहे। 2014 से 2017 तक दैनिक जागरण भागलपुर में डेस्क पर सीनियर सब एडिटर रहे। उसके बाद से न्यूज पोर्टल लाइव सिटीज, बिफोर प्रिंट और टॉप हिन्दी न्यूज से जुड़े रहे। वर्तमान में समकालीन तापमान के साथ-साथ newsvistabih.com न्यूज पोर्टल में स्वतंत्र रूप से लेखन जारी।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x