Download App from

सिमरिया घाट पर बढ़ेंगी सुविधाएं, धार्मिक पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा : विजय सिन्हा

  • ​​​​​गुरु पूर्णिमा पर सिमरिया घाट पहुंचे मंत्री विजय सिन्हा, किया कायाकल्प का बड़ा ऐलान
  • गंगा स्नान के बाद चिदात्मन महाराज के आश्रम में लिया आशीर्वाद

बेगूसराय (सिमरिया) | गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर सोमवार को कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा सिमरिया गंगा घाट पहुंचे। यहां उन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ गंगा स्नान किया। इसके बाद उन्होंने घाट का निरीक्षण किया और श्रद्धालुओं के लिए मौजूद सुविधाओं का जायजा लिया। गंगा स्नान के बाद मंत्री विजय सिन्हा चिदात्मन महाराज के आश्रम पहुंचे। वहां उन्होंने पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने चिदात्मन महाराज से आध्यात्मिक विषयों पर लंबी चर्चा की। मंत्री ने कहा कि समाज में सेवा भाव और नैतिक मूल्यों को बढ़ाने में संतों की भूमिका अहम है। संतों का मार्गदर्शन ही समाज को सही दिशा देता है।
निरीक्षण के दौरान कृषि मंत्री ने कहा कि सिमरिया घाट केवल बिहार ही नहीं, बल्कि पूरे देश की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। इसलिए इस महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल का विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि घाट का जल्द सौंदर्यीकरण किया जाएगा। यहां साफ-सफाई, पर्याप्त रोशनी, बैठने की जगह, पेयजल, शौचालय और पार्किंग जैसी जरूरी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

रोजगार के खुलेंगे नए अवसर
मंत्री ने स्पष्ट किया कि बिहार सरकार धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने का लगातार प्रयास कर रही है। सिमरिया घाट को एक आकर्षक पर्यटन स्थल बनाया जाएगा। इससे न केवल धार्मिक पर्यटन को पंख लगेंगे, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। आर्थिक गतिविधियां भी तेज होंगी। मंत्री के इस दौरे पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इनमें प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा, जदयू जिलाध्यक्ष नंदलाल राय, हम जिलाध्यक्ष पीयूष कुमार, भाजपा नेता ब्रजेश कुमार, जिला महामंत्री कुन्दन भारती, जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार, अमित कुमार और राजकिशोर सिंह सहित कई अन्य सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Picture of विनोद कर्ण

विनोद कर्ण

पत्रकारिता में 37 वर्षों का अनुभव। 1988 में पटना से प्रकाशित होने वाले हिन्दी दैनिक नवभारत टाइम्स से जुड़े। 1995 से 2000 तक मधुबनी से हिन्दी दैनिक आज के जिला संवाददाता रहे। अप्रैल 2000 से अगस्त 2002 तक अमर उजाला के जालंधर संस्करण में अबोहर के ब्यूरो चीफ रहे। गंभीर रूप से दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण इस पेशे से 4 साल दूर रहे। 2006 में दैनिक जागरण, बेतिया से नई पारी शुरू की। तीन माह बाद सिल्लीगुड़ी स्थानांतरित। फिर पटना तबादला। 2008 से 2014 तक दैनिक जागरण, बेगूसराय और खगड़िया में ब्यूरो चीफ रहे। 2014 से 2017 तक दैनिक जागरण भागलपुर में डेस्क पर सीनियर सब एडिटर रहे। उसके बाद से न्यूज पोर्टल लाइव सिटीज, बिफोर प्रिंट और टॉप हिन्दी न्यूज से जुड़े रहे। वर्तमान में समकालीन तापमान के साथ-साथ newsvistabih.com न्यूज पोर्टल में स्वतंत्र रूप से लेखन जारी।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x