Download App from

बांकीपुर उपचुनाव: मतदान आज, प्रशांत किशोर समेत 25 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर

  • सुबह सात से शाम छह बजे तक होगा मतदान
  • 3.79 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग
  • 422 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

पटना | बांकीपुर विधानसभा सीट पर आज उपचुनाव है। सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू होगी। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। करीब एक महीने का प्रचार थम चुका है। अब फैसला जनता के हाथ में है। चुनाव के नतीजे 3 अगस्त को आएंगे। चुनाव में कुल 3,79,616 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मैदान में कुल 25 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। चुनाव आयोग ने पूरी तैयारी कर ली है। कुल 187 भवनों में 422 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। हर बूथ पर दो-दो ईवीएम का इस्तेमाल होगा। इसके लिए 1,180 बैलेट यूनिट तैयार रखी गई हैं। साथ ही 590 कंट्रोल यूनिट और 633 वीवीपैट का भी इंतजाम किया गया है। कई बूथों पर वेबकास्टिंग और लाइव मानिटरिंग की व्यवस्था भी की गई है।

पीके की एंट्री से मुकाबला हुआ हाई-प्रोफाइल
बांकीपुर का यह उपचुनाव बेहद दिलचस्प हो गया है। इस बार जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर खुद चुनाव मैदान में हैं। उनका सीधा मुकाबला भाजपा के नीरज कुमार सिन्हा से है। वहीं, राजद ने अपनी पुरानी उम्मीदवार रेखा गुप्ता पर ही दांव खेला है। दिग्गजों के उतरने से यह सीट पूरे राज्य में चर्चा का विषय बन गई है।
भाजपा के तीन दशक के वर्चस्व की परीक्षा
बांकीपुर सीट को भाजपा का अभेद्य किला माना जाता है। पिछले लगभग 30 वर्षों से (1995 से) इस सीट पर भाजपा का ही कब्जा रहा है। हाल ही में यहां के विधायक नितिन नवीन ने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद यह सीट खाली हुई थी। अब देखना है कि क्या भाजपा अपना वर्चस्व कायम रख पाती है या कोई बड़ा उलटफेर होगा।
कम वोटिंग प्रतिशत सुधारने की बड़ी चुनौती
बांकीपुर वीआइपी और शिक्षित वर्ग की सीट मानी जाती है। इसके बावजूद यहां मतदान का प्रतिशत हमेशा चिंताजनक रहता है। साल 2020 के विधानसभा चुनाव में यहां केवल 35.92% वोट पड़े थे। इस बार चुनाव आयोग और सभी राजनीतिक दलों के सामने वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने की सबसे बड़ी चुनौती है।
फैक्ट फाइल
  • कुल मतदाता : 3,79,616
  • कुल प्रत्याशी : 25
  • मतदान : 31 जुलाई (गुरुवार), सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक
  • मतदान केंद्र : 422
  • भवन : 187
  • बैलेट यूनिट : 1,180
  • कंट्रोल यूनिट : 590
  • वीवीपैट : 633
  • मतगणना : 3 अगस्त

Picture of विनोद कर्ण

विनोद कर्ण

पत्रकारिता में 37 वर्षों का अनुभव। 1988 में पटना से प्रकाशित होने वाले हिन्दी दैनिक नवभारत टाइम्स से जुड़े। 1995 से 2000 तक मधुबनी से हिन्दी दैनिक आज के जिला संवाददाता रहे। अप्रैल 2000 से अगस्त 2002 तक अमर उजाला के जालंधर संस्करण में अबोहर के ब्यूरो चीफ रहे। गंभीर रूप से दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण इस पेशे से 4 साल दूर रहे। 2006 में दैनिक जागरण, बेतिया से नई पारी शुरू की। तीन माह बाद सिल्लीगुड़ी स्थानांतरित। फिर पटना तबादला। 2008 से 2014 तक दैनिक जागरण, बेगूसराय और खगड़िया में ब्यूरो चीफ रहे। 2014 से 2017 तक दैनिक जागरण भागलपुर में डेस्क पर सीनियर सब एडिटर रहे। उसके बाद से न्यूज पोर्टल लाइव सिटीज, बिफोर प्रिंट और टॉप हिन्दी न्यूज से जुड़े रहे। वर्तमान में समकालीन तापमान के साथ-साथ newsvistabih.com न्यूज पोर्टल में स्वतंत्र रूप से लेखन जारी।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x