Download App from

बीहट मध्य विद्यालय में अभिनय की पाठशाला, 10 दिवसीय कार्यशाला शुरू

बेगूसराय (बीहट) | राजकीयकृत मध्य विद्यालय, बीहट में बुधवार को 10 दिवसीय अभिनय कार्यशाला की शुरुआत हुई। इसका आयोजन ‘रंगपुष्प’ संस्था के सहयोग से किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्घाटन संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक रंजन कुमार, वरिष्ठ शिक्षिका अनुपमा सिंह, सहायक शिक्षिका पूनम कुमारी और एनएसडी (NSD) प्रशिक्षित रंगकर्मी व संस्था की सचिव खुशबू कुमारी मौजूद रहीं।

व्यक्तित्व विकास और टीम भावना पर जोर
उद्घाटन के मौके पर प्रधानाध्यापक रंजन कुमार ने कहा कि विद्यालय का लक्ष्य बच्चों को सिर्फ किताबी ज्ञान देना नहीं है। उन्हें ऐसे अवसर देना भी जरूरी है, जिससे उनका समग्र व्यक्तित्व निखरे। अभिनय सीखने से बच्चों में आत्मविश्वास आता है। अनुशासन और संवाद कौशल का स्तर बढ़ता है। इसके साथ ही बच्चों में टीम भावना भी विकसित होती है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को पूरे मन से इस प्रशिक्षण में भाग लेने का निर्देश दिया।

रंगमंच की बारीकियां सीखेंगे छात्र
कार्यशाला का संचालन कर रहीं रंगकर्मी खुशबू कुमारी ने बताया कि यह प्रशिक्षण दस दिनों तक चलेगा। इसमें बच्चों को अभिनय की बुनियादी तकनीकें सिखाई जाएंगी। बच्चे स्वर साधना और शारीरिक अभिव्यक्ति का हुनर सीखेंगे। इसके अलावा मंच अनुशासन, एकाग्रता, नेतृत्व क्षमता और संवाद अदायगी का भी अभ्यास कराया जाएगा। प्रशिक्षण को पूरी तरह से सहभागितापूर्ण बनाया गया है। इससे हर बच्चा अपनी प्रतिभा को खुलकर अभिव्यक्त कर सकेगा।
पहले दिन दिखा भारी उत्साह, समापन पर होगी प्रस्तुति
कार्यशाला के पहले दिन विद्यार्थियों में भारी उत्साह देखा गया। बच्चों ने कई परिचयात्मक गतिविधियों में हिस्सा लिया। अभिनय अभ्यासों और समूह आधारित रचनात्मक खेलों में भी उन्होंने बढ़-चढ़कर भाग लिया। वरिष्ठ शिक्षिका अनुपमा सिंह ने कहा कि शिक्षा में कला और संस्कृति का शामिल होना बहुत जरूरी है। इससे बच्चों की झिझक खत्म होती है, कल्पनाशीलता बढ़ती है और उनमें सकारात्मक ऊर्जा आती है। 10 दिनों के प्रशिक्षण के समापन अवसर पर प्रतिभागी बच्चों द्वारा विशेष अभिनय प्रस्तुतियां दी जाएंगी। उद्घाटन समारोह को सफल बनाने में सहायक शिक्षिका पूनम कुमारी और विशिष्ट शिक्षक गौरव रौशन की सक्रिय उपस्थिति और सहयोग सराहनीय रहा।

Picture of विजय झा

विजय झा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x